Move to Jagran APP

CM योगी आदित्यनाथ ने BSP प्रमुख के पिता के निधन पर शोक जताया, फोन से बात कर मायावती को दी सांत्वना

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 95 वर्षीय पिता प्रभुदयाल का निधन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी मायावती ने पिता ने निधन पर शोक जताया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 11:18 PM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ ने BSP प्रमुख के पिता के निधन पर शोक जताया, फोन से बात कर मायावती को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 95 वर्षीय पिता प्रभुदयाल का निधन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी मायावती ने पिता ने निधन पर शोक जताया है।

prime article banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा की प्रमुख मायावती से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने शोक व्यक्त करते हुए दुखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस अवसर पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती जी के पिताजी के देहावसान पर भावभीनी श्रृद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती जी के पिताजी श्री प्रभुदयाल जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनकेसभी शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.