बहराइच: पेड़ से लटका मिला दो किशोरियों का शव, हत्या की आशंका
बहराइच में रविवार शाम गूलर के पेड़ से लटका मिला दो किशोरियों का शव फोरेंसिक टीम ने ग्रहीत किया नमूना एएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा।
बहराइच, जेएनएन। जिले के एक गांव में रविवार देर शाम दो किशोरियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों किशोरियों का शव गूलर के पेड़ पर फंदे से लटकते हुए मिला। वहीं ग्रामीण किशोरियों की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
यह है घटना
घटना रामगांव थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव की है। रविवार देर शाम यहां दो किशोरियों का शव गांव के बाहर लगे गूलर के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। एक साथ दो किशोरियों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालाकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत धर्मनपुर की 18 वर्षीय लक्ष्मी व 17 वर्षीय प्रेमा शाम को घर से निकली थी। लगभग आधे घंटे बाद दोनों का शव के उत्तर-पश्चिम में गूलर के पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना परिवारजनों व पुलिस को दी गई।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ शंकर प्रसाद, एसओ अभय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक किशोरियों के परिवारजनों से पूछताछ की। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी नमूना ग्रहीत किया है। इस मामले में अभी तक मृतका के परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एएसपी ने बताया कि हत्या-आत्महत्या के बिंदुओं की जांच की जा रही है।