विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DA Hike: राज्यकर्मियों को सीएम योगी की सौगात, 4 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता; 19 लाख को मिलेगा सीधा लाभ

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Tue, 16 May 2023 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2023 09:08 AM (IST)

DA Hike In Uttar Pradesh राज्य सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को पहली जनवरी 2023 से चार प्रतिशत की बढ़ी ...और पढ़ें

राज्यकर्मियों को सीएम योगी की सौगात, 4 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता; 19 लाख को मिलेगा सीधा लाभ
राज्यकर्मियों को सीएम योगी की सौगात, 4 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता; 19 लाख को मिलेगा सीधा लाभ

राज्य ब्यूरो, लखनऊ: (DA Hike In UP) राज्य सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को पहली जनवरी 2023 से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने जा रही है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीए में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीए-डीआर में बढ़ोतरी से 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 11.5 लाख पेंशनरों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 24 मार्च को अपने कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए 42 प्रतिशत किया था। अब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर चार प्रतिशत बढ़ाने जा रही है।

राज्य कर्मचारियों का पहली जनवरी से 30 अप्रैल तक बढ़ा डीए उनके जीपीएफ खाते में जाएगा। मई के बढ़े डीए का नकद भुगतान मई के वेतन के साथ जून में किया जाएगा।