Move to Jagran APP

यूपी बजट सत्र के पहले दिन सदन में जब गायब मिले संस्कृति मंत्री, स्पीकर ने सरकार को दिया यह निर्देश

UP Budget Session 2022 यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यसूची के अनुसार संबंधित मद की संख्या पढ़ते हुए संस्कृति मंत्री को पुकारा तो वह सदन में उपस्थित नहीं थे। तब संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सदन की अनुमति लेकर विधेयक पेश करना पड़ा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 07:45 AM (IST)
यूपी बजट सत्र के पहले दिन सदन में जब गायब मिले संस्कृति मंत्री, स्पीकर ने सरकार को दिया यह निर्देश
यूपी बजट सत्र के पहले दिन सदन में गायब मिले संस्कृति मंत्री।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानसभा में ऐसी भी स्थिति पैदा हुई, जब कार्यसूची के अनुसार संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को सदन की अनुमति लेकर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 को पटल पर रखना था लेकिन वह उस समय विधान सभा मंडप में मौजूद नहीं थे।

loksabha election banner

योगी सरकार विधानमंडल के पिछले सत्र के बाद भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2022 पारित करा चुकी है। इस अध्यादेश का प्रतिस्थानी विधेयक इस सत्र में पारित कराया जाना है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे दोबारा शुरू होने पर विधेयक की पुर:स्थापना के लिए जब विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यसूची के अनुसार संबंधित मद की संख्या पढ़ते हुए संस्कृति मंत्री को पुकारा तो वह सदन में उपस्थित नहीं थे।

तब संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सदन की अनुमति लेकर विधेयक पेश करना पड़ा। इस पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सरकार को यह निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि जिस मंत्री का नाम कार्यसूची में शामिल हो, वह सदन में उपस्थित रहे।

राजधानी स्थित भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय का उच्चीकरण करते हुए पुनर्गठन का निर्णय योगी सरकार ने पिछले दिनों लिया। संस्थान को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर अध्यादेश रखा गया। इसके बाद भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 को पटल पर रखा गया।

विधेयक में उद्देश्य बताया गया है कि प्रदेश में संगीत और कला के विकास की अपार संभावना है। कला, संस्कृति आदि से जुड़े छात्रों में कौशल और भौतिक अभिरुचि की वृद्धि के लिए भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय का उच्चीकरण और पुनर्निमाण आवश्यक है। चूंकि, विधानमंडल सत्र में नहीं था और तुरंत विधायी कार्यवाही आवश्यक थी, इसलिए राज्यपाल द्वारा छह जनवरी, 2022 को संबंधित अध्यादेश प्रख्यापित किया गया।

अब अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए विधेयक को पुर:स्थापित किया गया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस सत्र में दो अध्यादेश और औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने एक अध्यादेश पटल पर रखे जाने की सूचना सदन को दी।

इनमें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2022, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2022 रखा जाएगा। वहीं, औद्योगिक विकास विभाग का उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) अध्यादेश, 2022 सदन के पटल पर लाया जाएगा।

Koo App

विधान सभा सत्र में भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री @myogiadityanath

View attached media content - Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 May 2022

Koo App

पिछले 05 वर्षों में @UPGovt ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ही कार्रवाई की। अपराध और अपराधियों के मुद्दे पर सरकार किसी की परवाह किए बगैर अपनी कार्रवाई को जारी रखेगी। सबको सुरक्षा का अधिकार देना सरकार की जिम्मेदारी है: #UPCM @myogiadityanath

View attached media content - Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 24 May 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.