Crops Destroyed In UP: वर्षा-ओलावृष्टि से 10 जिलों में 1.02 लाख किसानों की फसल प्रभावित, अबतक सात की हुई मौत

यूपी में असमय बार‍िश आंधी तूफान और ओलावृष्टि से 10 जिलों में करीब एक लाख से अध‍िक क‍िसानों की फसल बर्बाद हो गई। कुल 34137 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित है। ये 15 मार्च से अब तक के सर्वे का आंकड़ा है। वहीं अब तक सात की मौत हुई है।