Move to Jagran APP

PWD के पांच हजार कर्मचारियों के वेतन पर संकट, अधिकारियों की लापरवाही

12 अप्रैल से पहले वेतन आना लगभग असंभव हुआ। अधिकारियों की लापरवाही कर्मचारियों पर भारी नहीं बन पा रहे पेबिल।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 07:23 AM (IST)
PWD के पांच हजार कर्मचारियों के वेतन पर संकट, अधिकारियों की लापरवाही
PWD के पांच हजार कर्मचारियों के वेतन पर संकट, अधिकारियों की लापरवाही

लखनऊ, जेएनएन। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के करीब पांच हजार कर्मचारियों का वेतन अप्रैल की किस तारीख को मिलेगा अभी कुछ तय नहीं है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर अफसर बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं। कोई भी अफसर शासनादेश होने के बाजूद कर्मचारियों के आवागमन पास बनवाने और दफ्तर पहुंच कर वेतन बनाने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में ये तय हो गया है कि कर्मचारियों का वेतन संकट की स्थिति के बावजूद 12 अप्रैल से पहले उनके खातों में नहीं आ पाएगा।

loksabha election banner

 मुख्यालय में करीब पांच हजार कर्मचारी तैनात हैं। मगर सबसे बड़ी समस्या खजाने में उनके पेबिल पहुंचने की है, जिसके आधार पर वेतन बन सकेगा। एक अधिकारी ने बताया कि शासन का आदेश है कि वेतन का काम देखने वाले कर्मचारियों के पास बना दिए जाएंगे। मगर ऐसा हो नहीं रहा है। विभाग के अधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। न खुद ऑफिस आ रहे हैं और न ही वे कर्मचारियों की मदद  कर रहे हैं। ऐसे में पेबिल नहीं बन पा रहे हैं। इसलिए वेतन का समय पर बन पाना असंभव हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.