Move to Jagran APP

प्रदेश में गुंडों व अपराधियों के मकानों पर चल रहा बुलडोजर : स्वतंत्र देव सिंह

बाराबंकी में रामसनेहीघाट तहसील परिसर में आयोजित समारोह में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरदार पटेल और प्रथम तहसीलदार की प्रतिमा का किया अनावरण अन्य विकास कार्यों का किया लोकापर्ण। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्त्योदय के विकास को प्रतिबद्ध है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 05:43 PM (IST)
प्रदेश में गुंडों व अपराधियों के मकानों पर चल रहा बुलडोजर : स्वतंत्र देव सिंह
बाराबंकी में रामसनेहीघाट तहसील परिसर में आयोजित समारोह में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

बाराबंकी, जेएनएन। भाजपा सरकार में प्रदेश में गुंडों और अपराधियों के मकानों पर बुलडोजर चल रहा है और आमजन राहत महसूस कर रहा है। इससे विपक्षी दलों में घबराहट मची है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को रामसनेहीघाट तहसील परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्त्योदय के विकास को प्रतिबद्ध है। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्राएं हो रही हैं और डीजे भी बज रहा है। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2011 के जनगणना के अनुसार गरीबों को पक्के मकान दिए, जो कच्चे हैं उनका सर्वे कर सूची बनाई गई। 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान बना दी जाएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने हरिशंकर सिंह स्मृति उपवन का लोकार्पण करने के साथ ही ट्राई साइकिल वितरण भी किया। उन्होंने सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में संदेशपरक कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए विधायक सतीश चंद्र शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल, तहसीलदार तपन मिश्र की सराहना की। इससे पहले अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, भाजपा के दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत और ज्वांइट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल ने उनका स्वागत किया।

भाजपा में होता है कार्यकर्ता निर्माण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा सफाईकर्मियों के पैर धोने के विशिष्ट मौके का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा संस्कार और संस्कृति को सहेजने का काम करती है। यहां चेलों का नहीं कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है। कहा, मोदी-योगी सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ठोस रणनीति का ही नतीजा है कि प्रदेश में मात्र 24000 ही एक्टिव मामले हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्मृति उपवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी विशिष्टजन ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने गुलमोहर, लल्लू सिंह ने पेलटाफोरम, उपेंद्र रावत ने कचनार, सतीश चंद्र शर्मा ने कचनार व दिव्यांशु पटेल ने जकरंडा का पौधा लगाया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने दी। एडीएम संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, अवनीश पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, हर्षित वर्मा, एसडीएम रामनगर राजीव कुमार शुक्ला, रेंजर रमेश चंद्र यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, मुलायम सिंह यादव, महेश गुप्ता, रूपेश प्रताप सिंह, अंगद सिंह, जवाहर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, बीडीओ आदित्य तिवारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.