Crematorium Collapsed: CM योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद का घोषणा
Crematorium collapsed in Ghaziabadमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर की घटना में मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की आॢथक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने से लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है।
लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर में शवदाह गृह के छत गिरने से 19 लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपया का आर्थिक सहायता देने की घोषणा के साथ घायलों को उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर की घटना में मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की आॢथक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने से लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन को घटना के मामले में रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।
जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में... pic.twitter.com/iCcu4PR3zx— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 3, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गाजियाबाद पहुंचीं मेरठ की कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने कहा कि मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने से हुई घटना में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 38 लोगों को बचाया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी इस घटना के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त श्मशान गृह की छत गिरी, उस समय वहां पर करीब 25-26 लोग थे। यह लोग अपने रिश्तेदार राम धन का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरी, अब तक 19 लोगों की मौत