विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीम इंडिया के T-20 Cricket World Cup चैंपियन होने पर प्रयागराज में एक दिन के लिए आधी कीमत पर मिलेगा पान

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 08 Mar 2026 02:27 PM (IST)

T-20 Cricket World Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ष 2007 में पहले आइसीसी टी-20 विश्व कप में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

HighLights

  1. पान की गिलौरियों में घुला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का स्वाद

  2. बुमराह, सैमसन, किशन और हार्दिक पांड्या के नाम की गिलौरियां

डिजिटल डेस्क, लखनऊ । संगमनगरी प्रयागराज में टी-20 क्रिकेट विश्व के फाइनल का रंग अलग ही तरह के चढ़ा है। टीम इंडिया के चैंपियन होने के लिए पूजा और हवन के बीच ऑफर ने भी गति पकड़ ली है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला होना है।

प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे बसे दारागंज क्षेत्र में एक पान विक्रेता ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर बड़ा ऑफर दिया है। बड़ा दिल दिखाने वाला चौरसिया पान भंडार क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना है।

यहां पर दुकानदार ने भारत के खिलाड़ियों के नाम पर खास पान तैयार करे हैं। जिन्हें खाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के नाम की गिलौरियां यहां खास तौर पर बनाई जा रही हैं। इनके रेट भी अलग-अलग हैं।

क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ी के नाम का पान खाकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां पर कोई बुमराह पान मांग रहा है तो कोई हार्दिक स्पेशल का स्वाद ले रहा है। इस अनोखे प्रयोग ने लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

दुकानदार ने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए खिलाड़ियों के नाम पर पान तैयार करने की शुरुआत की। शुरुआत में यह एक छोटा सा प्रयोग था, लेकिन देखते ही देखते यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में टीम इंडिया के T-20 Cricket World Cup में विजेता बनने की कामना, विशेष विशेष हवन एवं अनुष्ठान

अब हर दिन कई क्रिकेट प्रेमी यहां आते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी के नाम की गिलौरी का स्वाद लेते हैं। वर्ल्ड कप के माहौल में प्रयागराज की यह पान की दुकान क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास ठिकाना बन गई है, जहां पान की गिलौरी के साथ वर्ल्ड कप का मजा लिया जा रहा है।