Move to Jagran APP

UP Lockdown Extension: उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन

UP Lockdown Extension योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर 6 तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 01:08 AM (IST)
UP Lockdown Extension: उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है

लखनऊ, जेएनएन। UP Lockdown Extension: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। बेकाबू कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार अब धीरे-धीरे सख्ती बढ़ाती नजर आ रही है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इस फैसले को पंचायत चुनाव परिणामों के जश्न आदि पर रोक की मंशा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर 6 मई की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।  

कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी।

जारी रहेगा कोरोना वैक्सीनेशन और टेस्ट: इस लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस आपूॢत और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, इन्हें मांगने पर आइडी कार्ड दिखाना होगा। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है। गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे। 

कल से गांव में कोरोना स्क्रीनिंग अभियान: पंचायत चुनाव खत्म होते ही गांव में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांव में कोविड-19 को लेकर विशेष अभियान चार मई से चलाया जाएगा जो अगले चार दिनों तक चलेगा। प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर प्रदेश व्यापी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान खांसी बुख़ार और जुकाम जैसे लक्षणो वाले लोगों का टेस्ट कर तत्काल उन्हें आइसोलेशन में भेजा जाएगा। घर में आइसोलेशन की व्यवस्था न होने पर सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। बाहर से पंचायत चुनाव में सिर्फ़ वोट डालने आए लोगों पर कड़ी नज़र रहेगी। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी सुविधाओं से युक्त अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.