Move to Jagran APP

MP के राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में लखनऊ आए MP के CM शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव

MP CM Shivraj Singh Chauhan शिवराज सिंह चौहान के साथ ही विशेष विमान से लखनऊ आए मध्य प्रदेश के कैबिनेट अरविंद सिंह भदौरिया 22 जुलाई को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 12:43 PM (IST)
MP के राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में लखनऊ आए MP के CM शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव
MP के राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में लखनऊ आए MP के CM शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ, जेएनएन। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की अन्येष्टि में भोपाल से लखनऊ आए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। शिवराज सिंह चौहान के साथ ही विशेष विमान से लखनऊ आए मध्य प्रदेश के कैबिनेट अरविंद सिंह भदौरिया 23 जुलाई को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे।

loksabha election banner

लखनऊ में अरविंद सिंह भदौरिया के साथ विशेष विमान से पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। भदौरिया के साथ वह लखनऊ में लालजी टंडन की अंतेयष्टि में आए थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया को साथ लेकर वह राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के जिले लखनऊ गए थे। उनके साथ लखनऊ गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट कल निगेटिव आई थी।

सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में कल मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक भी की थी, जिसमें अरविंद भदौरिया भी शामिल हुए थे। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक नारायण पटेल एवं कई पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी। उस समय शिवराज सिंह चौहान ने मॉस्क तो ले रखा था लेकिन मुंह एवं नाक ढंका नहीं था। शिवराज देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शिरकत करने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना से लखनऊ के साथ ही भोपाल में भी सनसनी फैल गई। वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विशेष विमान से लखनऊ आए थे। 22 जुलाई को लखनऊ में अरविंद सिंह भदौरिया चौक में लालजी टंडन के आवास पर शिवराज सिंह चौहान के साथ गए थे। जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी थे। राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में वह भोपाल से सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ विशेष विमान से लखनऊ भी गए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.