Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: बेहद खतरनाक स्तर पर कोरोना संक्रमण की सेकेंड वेव, 24 घंटे में 15353 नए संक्रमित

Second Wave of COVID-19 in UP उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड वेव ने हाहाकार मचा दिया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15353 नए संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन में इतने केस मिलने का सारा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 08:05 AM (IST)
COVID-19 in UP: बेहद खतरनाक स्तर पर कोरोना संक्रमण की सेकेंड वेव, 24 घंटे में 15353 नए संक्रमित
संक्रमितों की नई संख्या का रिकॉर्ड अपने आप ही टूटता जा रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। वैक्सीनेशन तथा बचाव के तमाम जतन के बीच भी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। बीते चार दिन से संक्रमितों की नई संख्या का रिकॉर्ड अपने आप ही टूटता जा रहा है। तमाम कोरोना वॉरियर्स, सरकारी नुमाइंदे और सरकार बस असहाय सी नजर आ रही है। 20 से अधिक जिलों में प्रशासन नाइट कफ्र्यू का कड़ाई से पालन कराने में लगा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 15353 केस आए हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक दिन में आए संक्रमित केसों का रिकॉड है। अब प्रदेश का कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जहां पर कोरोना के नए संक्रमित नहीं मिले हैं। 

loksabha election banner

दो सीन्यर IAS  कोरोना पॉजिटिव पाए गए 

राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी की र‍िपोर्ट भी पॉज‍िटीव आई है। उन्‍हें PGI में भर्ती कराया गया है। वहीं ACS देवेश चतुर्वेदी भी कोरोना से संक्रम‍ित हैं। कोविड संक्रमित होने के चलते आईएएस देवेश चतुर्वेदी के सभी विभाग आईएएस सुरेश चंद्रा को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिए गए हैंं। साथ ही वीना कुमारी मीना के सभी विभाग एपीसी आलोक सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपे गए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड वेव ने हाहाकार मचा दिया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15,353 नए संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन में इतने केस मिलने का सारा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश को कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। राजधानी लखनऊ में तो हाल सबसे बुरा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 67 लोगों की मौत हुई। अब तक 9152 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई है। अब हर दिन मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 2.03 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 3.67 करोड़ लोगो की जांच हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15353 नए संक्रमित सामने आए हैं। प्रदेश में अब 71241 एक्टिव केस हैं। सरकार का दावा है कि इसके बीच में भी अभी तक प्रदेश में अब तक कुल छह लाख 11, 622 लोग इससे उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक 4444 नए संक्रमित केस लखनऊ में मिले हैं। लखनऊ में अब एक्टिव केस 20195 हैं जबकि 24 घंटे में यहां पर 31 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ के आज वाराणसी का नम्बर आ गया। अभी तक प्रयागराज दूसरे नम्बर पर था, लेकिन आज पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र ने बाजी मार ली। यहां पर 1740 नए संक्रमित मामले मिले हैं। यहां पर एक्टिव केस 6900 हैं, बीते 24 घंटे में एक की यहां पर मौत हुई है। प्रयागराज में रविवार को 1565 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर कुल एक्टिव केस की 8263 संख्या के बीच में 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 881 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर आठ लोगों की मौत हुई है जबकि एक्टिव केस 3809 हैं। 

बीते 24 घंटे में प्रदेश के गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बरेली व बांदा में 221-221, गौतमबुद्धनगर(नोएडा) में 219, चंदौली में 214, रायबरेली व मिर्जापुर में 21-210, मुरादाबाद में 188, सुल्तानपुर में 168, जौनपुर में 162, गाजियाबाद में 155, मुजफ्फरनगर में 152, गाजीपुर में 142, आगरा व सहारनपुर में 140-140, मथुरा में 138, ललितपुर व सोनभद्र में 133-133, गोंडा में 126, बाराबंकी में 105, बहराइच में 103 तथा सीतापुर में 102 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की स्थिति बेहद भयावह बन गई है। 

संक्रमण की चपेट में कानपुर मेडिकल कॉलेज के 15 स्टाफ: कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के  प्रिंसिपल प्रो.आरबी कमल, उप प्राचार्य प्रो.रिचा गिरि, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो.प्रेम सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सात जूनियर डॉक्टर, 10 एमबीबीएस के छात्र और करीब 15 स्टाफ संक्रमण की चपेट में आए हैं।

नाइट कर्फ्यू भी बढ़ा: बांदा में भी नाइट  कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि रात यहां पर आज रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अब 18 अप्रैल तक केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट मिलेगी। शनिवार को केवल शहरी क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।मथुरा में आज और आगरा में कल से नाईट कर्फ्यू। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख रविवार को आगरा के साथ सुलतानपुर के जिलाधिकारी ने भी 12 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सुल्तानपुर में कोरोना वायरस संक्रमण में नए मामले बढ़ते देख डीएम रवीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू का निर्देश दिया है। यहां आज रात से 20 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। आगरा में भी रोज सौ से अधिक केस मिलते देख जिलाधिकारी ने आज रात से नाइट कर्फ्यू  का आदेश दिया है। यहां पर रोज सौ से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। यहां पर 20 अप्रैल तक रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। मिर्जापुर में भी डीएम ने नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया। यहां पर भी 642 एकिटव केस होने के कारण अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है।

प्रदेश में कोरोना मामलों की तेजी से बढ़ोत्तरी के चलते मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सभी को तत्काल बंद कर दिया गया है। इस दौरान मेडिकल, पैरा मेडिकल और नर्सिंग स्कूल खुले रहेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.