Move to Jagran APP

Lucknow Cantt Election Result 2019 : कैंट को मिला नया विधायक, 35423 मतों से जीते भाजपा के सुरेश तिवारी

Lucknow Cantt Election Result 2019 कैंट विधानसभा के उपचुनाव में सुरेश तिवारी जीते चौथी बार बने विधायक। सपा के आशीष को करीब 35 हजार से अधिक वोटों से हराया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:22 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 09:47 AM (IST)
Lucknow Cantt Election Result 2019 : कैंट को मिला नया विधायक, 35423 मतों से जीते भाजपा के सुरेश तिवारी
Lucknow Cantt Election Result 2019 : कैंट को मिला नया विधायक, 35423 मतों से जीते भाजपा के सुरेश तिवारी

लखनऊ, जेएनएन। कैंट विधानसभा के उपचुनाव में कम वोटिंग के बाद तमाम राजनीतिक विरोधियों और विश्लेषकों को करारा जवाब देते हुए भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी ने बंपर जीत दर्ज की। सुरेश को कुल पड़े मतों में आधे से अधिक मिले और समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35423 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे और सोशल इंजीनियर‍िंग के सहारे जीत की उम्मीद लगा रहे बसपा प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे। 

prime article banner

कैंट विधानसभा के उपचुनाव में करीब पौने चार लाख मतों में से 110776 मत पड़े थे। 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी के 56684 वोट हासिल हुए। वह चौथी बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वह 2007, 2002 व 1996 में इसी विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव के करीबी मेजर आशीष चतुर्वेदी को 21261 वोट मिले। दिलप्रीत सिंह जैसे युवा चेहरे पर दांव लगाने वाली कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। दिलप्रीत को 19445 वोट हासिल हुए। बहुजन समाज पार्टी के अरुण कुमार द्विवेदी 10709 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।

21 अक्टूबर को मतदान के दिन केवल 28.77 प्रतिशत के करीब टर्न आउट देखकर राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ विश्लेषक भी तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कहा जा रहा था कि कम वोटिंग से सत्ता पक्ष को नुकसान हो सकता है। तमाम सियासी दल भी अपने-अपने हक में वोटिंग का दावा कर रहे थे लेकिन जब ईवीएम खुली तो सारे दावे हवा हो गए। इलाके में अपनी जुझारू छवि रखने वाले सुरेेश ने तमाम पूर्वानुमानों व समीकरणों को गलत साबित करते हुए आखिरी दौर तक निर्णायक बढ़त बनाए रखी। शुरुआती दौर से ही विरोधियों ने अपने हथियार डाल दिए थे जिसका आलम यह था कि सपा प्रत्याशी के अलावा दूसरे मतगणना स्थल पर भी नहीं पहुंचे।

सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया

मतगणना में बुरी तरह पिछडऩे के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी ने प्रशासन ने ईवीएम मैनेजमेंट कर धांधली का आरोप लगाया। आशीष ने कहा कि पोस्टल बैलेट में भी प्रशासन ने खेल किया। मेरे लिए वोट डाले गए पर दिख नहीं रहे। जिन इलाकों में अल्पसख्ंयक वोट था वहां पर बीजेपी को अधिक मिला। यह संभव नहीं है।

किसको कितने मत 

भाजपा सुरेश तिवारी - 56684

सपा आशीष चतुर्वेदी - 21234

कांग्रेस दिलप्रीत - 19435

बसपा - अरुण द्विवेदी- 10709  

बैलेट पेपर से भाजपा को इतने वोट मिले तो सिर मुंडवा लूंगा मेजर 

मेजर आशीष चतुर्वेदी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है ईवीएम में खेल हुआ है। डीएम ने चुनाव आयोग ने भाजपा को इतने अच्‍छे से जिताया। अगर हिम्‍मत है भाजपा में तो कल बैलेट पर चुनाव कराए और इसके आधे भी वोट आ गए तो मैं सिर मुंडवा लूंगा। बूथ संख्‍या में कैंट में एएसी के 50 लोग मुझे वोट देने आए थे। 50 आदमी मेरे थे बाकि फौजी आए थे और यहां कुल 46 वोट ही पड़े। खुले आम धांधली की जा रही है। जहां माइनोरिटी वोटर्स हैं जहां पूरा पूरा वोट कैसे मिल गया। 

पहला चक्र 

सुरेश तिवारी [ भाजपा]1869

कैप्टन आशीष चतुर्वेदी  [सपा] 837

अरुण द्विवेदी  [बसपा] 489

दिलप्रीत  [कांग्रेस]530

दूसरा चक्र 

सुरेश तिवारी  [भाजपा] 4578

मेजर  आशीष चतुर्वेदी  [सपा] 1618

अरुण द्विवेदी  [बसपा] 734

दिलप्रीत  [कांग्रेस] 960

3 च्रक तक मतगणना परिणाम

अरुण द्विवेदी [बसपा1116          

मेजर आशीष चतुर्वेदी  [सपा 2413

दिलप्रीत सिंह डी0पी0 [कांग्रेस 1699

सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा  6887

4 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

अरुण द्विवेदी [बसपा] 1471      

मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 3938

दिलप्रीत सिंह डीपी [कांग्रेस] 2029

सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 8392

5 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 11299 

मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 5772

दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 2679

अरुण द्विवेदी [बसपा] 2132

 

6 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

सुरेश चंद्र तिवारी [भाजपा] 13458

मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा]  6723

दिलप्रीत सिंह [कांग्रेस] 3215

अरुण द्विवेदी [बसपा]  2623

 7 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

अरुण द्विवेदी [बसपा] 3137

आशीष चतुर्वेदी [सपा] 7528

दिलप्रीत सिंह  [कांग्रेस]   3673

सुरेश तिवारी  [भाजपा] 16107 

कैंट विधानसभा 13 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

अरुण द्विवेदी [बसपा] 5872

आशीष चतुर्वेदी [सपा] 11737

दिलप्रीत सिंह  [कांग्रेस] 8098

सुरेश तिवारी  [भाजपा] 33438

 कैंट विधानसभा 20 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

अरुण द्विवेदी [बसपा]  8785

मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 17615

दिलप्रीत सिंह  [कांग्रेस] 14574

सुरेश तिवारी  [भाजपा] 48895

कैंट विधानसभा 25 च्रक तक का क्रमिक मतगणना परिणाम

सुरेश तिवारी  [भाजपा] 56684

मेजर आशीष चतुर्वेदी [सपा] 21261

अरुण द्विवेदी [बसपा]  19445 

दिलप्रीत सिंह  [कांग्रेस] 10709 

प्रयागराज से सांसद चुनी गई रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में करीब पौने चार लाख वोटरों में से 1.10 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

14 मेजों पर हो रही गणना 

मतगणना रमाबाई मैदान में की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा और सामान्य प्रेक्षक ए.प्रसन्ना की मौजूदगी में आज भी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने रिटर्निंग आफीसर अभिनव रंजन के साथ रमाबाई स्थल का दौरा किया। जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चौदह मेजों पर कुल 25 दौर की मतगणना होगी। 

वोट के बाद वीवीपैट पर्चियों की होगी गणना 

उपजिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक ईवीएम से वोटों की मतगणना का काम पूरा होने के बाद पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों की गिनती की जाएगी। रेंडम आधार पर पांच बूथों का चयन किया जाएगा। 

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना 

मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। गुरुवार सुबह को प्रेक्षक की निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकाला गया है। परिसर की निगरानी के लिए सीसीटवी कैमरों की व्यवस्था है। परिसर में किसी को भी बिना अनुमति प्रवेश की इजाजत नहीं है। 

कैंट विस 

कुल मतदाता : 385072

पुरुष मतदाता : 209733

महिला मतदाता :175315

थर्ड जेंडर : 24

वोट किया 

कुल -110776

पुरुष- 66899

महिला - 43875

थर्ड जेंडर- 2

प्रतिशत -28.77


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.