Move to Jagran APP

CoronaVirus in UP : कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 50 पार, नोएडा में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव UP News

CoronaVirus Positive in UP कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 50 पार कर चुका अब अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के साथ विदेश से आए लोगों को चिन्हित करने का कामतेजी से किया जा रहा है

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 12:27 PM (IST)
CoronaVirus in UP : कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 50 पार, नोएडा में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव UP News
CoronaVirus in UP : कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 50 पार, नोएडा में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव UP News

लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus Positive in UP : चीन से निकलने के बाद कहर बरपा रहे कोरोना वायरस का संक्रमण भारत के साथ उत्तर प्रदेश में भी लगातार बढ़ता रहा रहा है। यूपी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ और लोग पाए गए । इसमें नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो और आगरा का एक पीड़ित शामिल है। इस तरह अब तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 50 पार कर चुका है, ऐसे में अब अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ विदेश  यात्रा  से आए लोगों को चिन्हित करने का काम भी बहुत तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी)  ने पिछले करीब 5 दिनों में लगभग 37000 ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो चीन सहित अन्य कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा कर यूपी में लौटे हैं। इन्हें आरआरटी की निगरानी में 14 दिन होम क्वॉरंटाइन में रखा जा रहा है। सोमवार तक कोरोना की जांच के लिए लैब की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने की तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वायरस  के लेवल वन के अस्पताल खोलने के लिए डॉक्टर व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह अस्पताल खुलेंगे। 

अब तक मिले संक्रमित लोगों के अनुसार सर्वाधिक 18 पीड़ित नोएडा के हैं। इसके अलावा आगरा के दस, लखनऊ के आठ, गाजियाबाद के पांच, पीलीभीत के दो लोग हैं और लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर, शामली व मेरठ के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। शुक्रवार को 137 संदिग्ध लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। मेरठ में पॉजिटिव मिला व्यक्ति बुलंदशहर का रहने वाला है। वह फिलहाल कई दिन से मेरठ में रह रहा था।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 51 संक्रमित लोगों में से अब तक कुल 14 को स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जो स्वस्थ घोषित हुए हैं उनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो व लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है। यूपी के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में अधिक से अधिक आइसोलेशन बेड व क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 35 संक्रमितों की हालत स्थिर स्थिति में है। आठ परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, जबकि झांसी में एक नई प्रयोगशाला जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि 4,235 बेड आइसोलेशन वार्ड में तैयार हैं। क्वारंटाइन के लिए 6000 से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में विश्व भर में पांव पसार चुके कोरोना वायरस संक्रमण का कहर लॉकडाउन के बाद भी कम नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह दिन तक चार और पॉजिटिव मिलने से प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 51 पहुंच गई है। गुरुवार तक प्रदेश में 43 संक्रमित थे। 

नोएडा निवासी 33 वर्षीय महिला में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती कर उन्हें इलाज मुहैया कराया जा रह है। सर्दी-जुकाम के बाद 54 वर्षीय एक और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके परिवार के एक सदस्य को पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। अब इन्हें भी संक्रमण हो गया है। यहीं के 36 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण ने जकड़ा है। इनके विदेश जाने की भी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। इनके साथ आगरा निवासी 22 वर्षीय युवक अमेरिका से लौट कर आया था।

20 मार्च को उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। इनकी जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। केजएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सिर्फ जांच हुई है। लखनऊ का कोई नया मामला अभी सामने नहीं आया है। केजीएमयू में सात मरीज भर्ती हैं। एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं संजय गांधी पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

गाजियाबाद में अब पांच 

गाजियाबाद में दो नए पॉजिटिव के साथ दिल्ली से सटे इस शहर में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। पॉजिटिव मिले दोनों ही युवक जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें एक दुबई से लौटा था, जबकि दूसरा शख्स नोएडा में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। दोनों ही संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दुबई से लौटने वाले शख्स के वैशाली स्थित घर पर तीन लोगों को वहीं तथा शालीमार गार्डन के दूसरे शख्स के घर के चार लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।  सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अब तक 102 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इसमें से 87 निगेटिव आए हैं। इस बीच 852 लोग को होम क्वारंटीन किया गया है। इसमें इंदिरापुरम में रहने वाला एक परिवार भी शामिल है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण ने बीते तीन दिन में तेजी पकड़ी है। तीन दिनों में 16 से अधिक पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब कुल संख्या 49 हो गई है। राज्य सरकार लगातार कोरोना वायरस के मरीजों व संदिग्ध मरीजों के इलाज व जांच की सुविधा में लगातार इजाफा कर रही है। आइसोलेशन व क्वॉरंटाइन बेड बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को भी अब टेकओवर किया जाएगा। अभी 24 निजी मेडिकल कॉलेज व 27 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 11000 से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं और हर जिले में दो सीएससी में कोरोना अस्पताल बनाए गए हैं। वही प्रयागराज व झांसी मेडिकल कॉलेज और लोहिया संस्थान को इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च आज कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूने  की जांच के लिए हरी झंडी दे सकता है इस तरह कुल 11 लैब हो जाएंगी। 

1993 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 71 की आना बाकी 

यूपी में अभी तक कोरोना वायरस के 2114 संदिग्ध लोगों के नमूने विभिन्न लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और इसमें से 1993 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 71 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 

यूपी में बढ़ते गए संक्रमित   

तारीख       संक्रमित की संख्या    

7 मार्च          08

12 मार्च        11

14 मार्च        12

15 मार्च        13 

17 मार्च        15

19 मार्च        19 

20 मार्च        23 

21 मार्च        26

22 मार्च        29

23 मार्च        33

24 मार्च        37 

25 मार्च        39

26 मार्च        43 

27 मार्च        51


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.