Move to Jagran APP

Coronavirus UP News: संक्रमण घटने के बावजूद सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन

Coronavirus UP Newsअब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज लखनऊ में मिले हैं। आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को लखनऊ में 1656 सक्रिय मरीज हैं। वहीं मेरठ दूसरे नंबर पर है। उधर वायरस से जान गंवाने के मामले में 1165 मौतों के साथ लखनऊ एक नंबर पर है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:14 PM (IST)
Coronavirus UP News: संक्रमण घटने के बावजूद सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन
वायरस से जान गंवाने के मामले में 1165 मौतों के साथ लखनऊ एक नंबर पर और कानपुर दूसरे नंबर पर।

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus UP News: पिछले कई हफ्तों से कोरोना संक्रमण घटने के बावजूद सर्वाधिक सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन बना हुआ है। हालांकि, पिछले दो दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या लखनऊ में 50 से भी कम हो गई है। बावजूद अब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज यहीं पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को लखनऊ में 1656 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 557 सक्रिय मरीजों के साथ मेरठ प्रदेश में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इसके बाद 314 सक्रिय मरीजों के साथ प्रयागराज तीसरे नंबर पर है। इसके बाद सभी जनपदों में 300 से भी कम सक्रिय मरीज हैं। पांच ऐसे जिले हैं, जहां पर सक्रिय मरीजों की संख्या 10 से भी कम है।

loksabha election banner

इसी तरह मौतों के मामले में भी 1165 मरीजों के साथ लखनऊ पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके बाद 835 मौतों के साथ कानपुर दूसरे, 453 मौतों के साथ वाराणसी तीसरे, 434 मौतों के साथ मेरठ चौथे, 403 मरीजों के साथ प्रयागराज पांचवें नंबर पर है। हाथरस व कासगंज सिर्फ दो ऐसे जिले हैं, जहां पर कोरोनावायरस से 10 से भी कम मौतें हुई है। 

सर्वाधिक सक्रिय मरीजों वाले में टॉप 5 जिले

लखनऊ  -     1656

मेरठ    -      557

प्रयागराज -     314 

वाराणसी  -     232 

मुजफ्फरनगर -  205

सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले 5 जिले

हमीरपुर   -        03 

महोबा     -       03 

कौशांबी    -       03 

चित्रकूट    -       04 

महाराजगंज   -    06

सर्वाधिक मौतों वाले टॉप 5 जिले

लखनऊ   -   1165 

कानपुर   -     835 

वाराणसी  -     453 

मेरठ     -      434 

प्रयागराज  -     403

सबसे कम मौतों वाले 5 जिले

कासगंज   -      06 

हाथरस    -      07 

महोबा    -       12 

चित्रकूट   -      15 

श्रावस्ती  -       18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.