यूपी में लॉकडाउन के दौरान दो माह में राशन वितरण का कीर्तिमान, 29.66 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित
लॉकडाउन के दो माह में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 29.66 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन वितरित करके देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन के दो माह में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 29.66 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन वितरित करके देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार से आरंभ पांचवें चरण के पहले दिन 31,12,258 राशन कार्ड पर 81,438.163 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया। अब तक कुल 29.66 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है।
गत अप्रैल माह से आरंभ हुए राशन वितरण के प्रथम चरण से अब तक 17.77 करोड़ लोगों को चावल, चना और गेहूं वितरित किया गया। गरीब लोगों की जरूरतों को देखते हुए पिछले दो माह में 3.55 करोड़ लोगों को हर माह दो बार राशन मुहैया कराया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 11 लाख से अधिक लोगाों को निश्शुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया है।
साथ ही विभिन्न राज्यों से आए 1212 श्रमिकों को 16.7 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। इनमें 440 शहरी और 772 ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिक शामिल है। हर तबके को मिले भोजन की प्राथमिकता को पूरा करने के लिए श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, पटरी खोमचा व ठेला लगाने वालों को राशन की कमी नहीं होने दी गयी। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कोटे की प्रत्येक दुकान पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
11 लाख से ज्यादा लोगों को दिया निश्शुल्क खाद्यान्न : उत्तर प्रदेश में 11 लाख 34 हजार 942 राशन कार्डों पर 35,493.292 मीट्रिक टन निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। वहीं अन्य राज्यों से वापस आए प्रवासी श्रमिकों में 1212 श्रमिकों को 16.696 मीट्रिक टन खाद्यान्न दिया गया, जिसमें 440 शहरी श्रमिकों 6.409 मीट्रिक टन व ग्रामीण क्षेत्र के 772 श्रमिकों को 10.287 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया है। इन श्रमिकों को चावल, चना के साथ गेहूं भी दिया गया है।
अब तक चार चरणों में मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरित : लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार अब तक चार चरणों में मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरित कर चुकी है। अप्रैल में शुरू हुए प्रथम चरण के दौरान कुल 3 करोड़ 53 लाख 63 हजार 963 लोगों को 747,324.650 मीट्रिक टन खाद्यान्न बांटा गया। जिसमें 96 लाख 22 हजार 404 लोगों को 265,360.285 मीट्रिक टन खाद्यान्न निश्शुल्क वितरित किया गया था। दूसरे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3 करोड़ 57 लाख 39 हजार 226 लोगों को 686,145.660 मीट्रिक टन चावल का वितरण किया गया, जिसमें 3 करोड़ 32 लाख 43 हजार 846 लोगों को 686,145.660 मीट्रिक टन निश्शुल्क चावल बांटा गया है।
मई माह में 3 करोड़ 53 लाख 19 हजार 530 लोगों को 756,626.490 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया। 95 लाख 17 हजार 698 लोगों को 264,372.405 मीट्रिक टन निश्शुल्क खाद्न्न वितरित किया गया। इसी माह चौथे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3 करोड़ 55 लाख 43 हजार 683 लोगों को 694,468.060 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया, जिसमें 3 करोड़ 34 लाख 85 हजार 84 लोगों को 694,468.060 मीट्रिक टन निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।