CoronaVirus Lockdown in UP : उत्तर प्रदेश के 104 हॉट स्पॉट इलाकों में भी बंटेंगे अखबार
CoronaVirus Lockdown in UP डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 104 हॉट स्पॉट में लॉकडाउन का बेहद सख्ती से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus Lockdown in UP : उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 104 हॉट स्पॉट में लॉकडाउन का बेहद सख्ती से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने हॉट स्पॉट वाले सभी 15 जिलों के अधिकारियों को इसके लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं।
डीजीपी मुख्यालय ने देर रात हॉट स्पॉट की सूची जारी करने के साथ ही इन क्षेत्रों में आने वाले 79 थाना क्षेत्रों की संबंधित सीमाएं सील किए जाने का निर्देश भी दिया है। 15 जिलों में सबसे अधिक 22 हॉट स्पॉट आगरा में हैं। थाना क्षेत्रों के हिसाब से सबसे अधिक प्रभावित लखनऊ होगा, जहां हॉट स्पॉट में 11 थाना क्षेत्र शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने साफ कहा है कि सभी हॉट स्पाट में अखबारोंं का वितरण होगा। यहां सुबह समाचार वितरकों को जाने की अनुमति होगी।
यहां बढ़ेगी सतर्कता
- जिला हॉट स्पॉट थानाक्षेत्र
- वाराणसी चार चार
- शामली तीन तीन
- मेरठ सात आठ
- बरेली एक एक
- बुलंदशहर तीन तीन
- बस्ती तीन दो
- फीरोजाबाद तीन एक
- सहारनपुर चार चार
- महाराजगंज चार दो
- सीतापुर एक एक
- लखनऊ 12 11
- आगरा 22 12
- गाजियाबाद 13 सात
- गौतमबुद्धनगर 12 10
- कानपुर 12 10