Coronavirus Effect : लखनऊ में बीते सात दिनों में नया मरीज नहीं, कनिका की चौथी रिपोर्ट का इंतजार
लखनऊ में कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ् शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
लखनऊ, जेएनएन। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए चौथी बार सेंपल लिया गया है। पीजीआई में भर्ती कनिका की आठवें दिन सेंपल लिए गए हैं। इससे पहले तीन बार लिए गए सेंपल में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं शुक्रवार को भी लखनऊ में कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ् शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
लंदन से लौटीं कनिका का जश्न देशभर में छा गया। होम क्वारंटाइन नियमों की धज्जियां उड़ाकर हाई प्रोफाइल पार्टीयां कीं। तबियत खराब होने पर 19 मार्च को शालीमार गैलंंट आवास से उनका सैंपल कलेक्शन किया गया। केजीएमयू में 20 मार्च को जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद हड़कंच मच गया। उनके संपर्क में आए मंत्री, सांसद अभी भी होम क्वारंटाइन में हैं। इसके बाद पीजीआइ में दो और टेस्ट किए गए। सभी में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब शुक्रवार को कनिका की चौथी बार सेंपल लिए गए है। कनिका की केजीएमयू में एक व पीजीआइ में दो जांचें पहले हो चुकी हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए गए हैं। हालत स्थिर है।
60 टेस्ट निगेटिव
केजीएमयू में कुल 59 टेस्ट किए गए। सभी निगेटिव अाए हैं। इसके अलावा पीजीआइ में दो टेस्ट किए गए। कनिका का पॉजिटिव व एक अन्य का निगेटिव आया है। वहीं लखनऊ में सात दिन से कोई नया मरीज पॉजिटिव नहीं आया है।
दो संदिग्ध, आठ पॉजिटिव भर्ती
केजीएमयू में सात कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। पीजीआइ में कनिका पॉजिटिव हैं। दूसरा एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। लोक बंधु अस्पताल में 40 क्वारंटाइन में हैं।