Move to Jagran APP

Coronavirus lockdown : UP के कोरोना संक्रमित 18 जिलों में ADG व IG भी बने नोडल अधिकारी

Coronavirus के अधिक मरीजों वाले जिलों में और प्रभावी कार्रवाई के लिए यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी बतौर नोडल अधिकारी तैनात कर उनकी जिम्मेदारी तय की है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 08:15 PM (IST)
Coronavirus lockdown : UP के कोरोना संक्रमित 18 जिलों में ADG व IG भी बने नोडल अधिकारी
Coronavirus lockdown : UP के कोरोना संक्रमित 18 जिलों में ADG व IG भी बने नोडल अधिकारी

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के अधिक मरीजों वाले जिलों में और प्रभावी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी बतौर नोडल अधिकारी तैनात कर उनकी जिम्मेदारी तय की है। शासन ने शुक्रवार को 18 जिलों में कोरोना की रोकथाम व लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एडीजी, आईजी व डीआईजी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

loksabha election banner

योगी सरकार ने इस सभी अफसरों को अपने-अपनेे जिलों में एक सप्ताह तक कैंप कर संक्रमण के रोकथाम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारियों को परिस्थितियों के अनुरूप दिक्कतों को दूर करने के लिए अपने स्तर से निर्णय लेने का अधिकार होगा। नोडल अधिकारियों को खासकर हॉट स्पॉट/कैंटोनमेंट जोन में आवश्यक व्यवस्था कराने के साथ ही लॉकडाउन का पूरी कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गुरुवार को कोरोना वायरस के 20 से अधिक मरीजों वाले 15 जिलों में एक-एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी तैनात किया था। ये नोडल अधिकारी जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। लाकडाउन का सख्ती से पालन करवाएंगे व हाट स्टाप बने क्षेत्रों की स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। वह मरीजों के उपचार व कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी निर्णय अपने स्तर पर लेंगे और उसे लागू करवाएंगे। 

कहां कौन नोडल अधिकारी

  1. आगरा : एडीजी आगरा जोन अजय आनन्द।
  2. फीरोजाबाद : आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश।
  3. लखनऊ : पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय।
  4. रायबरेली : आईजी लखनऊ रेंज एसके भगत।
  5. सीतापुर : एडीजी मुख्यालय नीरा रावत।
  6. मेरठ : एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार।
  7. गाजियाबाद : आईजी मेरठ रेेंज प्रवीण कुमार त्रिपाठी।
  8. गौतमबुद्धनगर : पुलिस आयुक्त आलोक सिंह।
  9. बुलंदशहर : आईजी यातायात दीपक रतन।
  10. कानपुर नगर : एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह।
  11. औरैया : आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल।
  12. मुरादाबाद : आईजी मुरादाबाद रेंज रमित शर्मा।
  13. बिजनौर : आईजी पीएसी रामकुमार।
  14. अमरोहा : आईजी फायर सर्विस मुख्यालय विजय प्रकाश।
  15. संभल : आईजी पीएसी पश्चिम मुरादाबाद अमित चंद्रा।
  16. सहारनपुर : डीआईजी सहारनपुर रेंज - उपेंद्र अग्रवाल।
  17. शामली : आईजी पुलिस भर्ती बोर्ड विजय भूषण।
  18. बस्ती : आईजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.