Move to Jagran APP

CoronaVirus : दुबई से लौटे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, जांच से लिए भेजा गया सैंपल

CoronaVirus in UP वसीम रिजवी को दुबई से लौटने के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही है। तकलीफ बढऩे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 03:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 03:58 PM (IST)
CoronaVirus : दुबई से लौटे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, जांच से लिए भेजा गया सैंपल
CoronaVirus : दुबई से लौटे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, जांच से लिए भेजा गया सैंपल

लखनऊ, जेएनएन। अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल से उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चार्ज अभी तक संभालने वाले वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण कोरोना वायरस की जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया है।

prime article banner

वसीम रिजवी को दुबई से लौटने के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही है। तकलीफ बढऩे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात 12 बजे से बाद से लॉकडाउन होने के बाद से शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की तबियत बिगड़ गई। दुबई से करीब एक हफ्ते पहले लखनऊ वापसी करने वाले वसीम रिजवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तकलीफ में सुधार ने होने पर अस्पताल ने वसीम रिजवी का कोरोना जांच के लिए सैम्पल भी लिया है। वसीम रिजवी की रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। लखनऊ में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। राजधानी में करीब 2500 आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। आवास विकास परिषद के अपार्टमेंट आइसोलशन वार्ड के तौर पर इस्तेमाल होने है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 38 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना वायरस की पांच लोगों में पुष्टि हुई थी। बीते दो दिन में नौ लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद से स्थिति भयावह होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इनके साथ ही संदिग्ध भी सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.