Move to Jagran APP

CoronaVirus effect in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-यूपी में जो आ गए, उन सभी की जिम्मेदारी हमारी UP News

CoronaVirus effect in UP अन्य राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश में वापस लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 05:03 PM (IST)
CoronaVirus effect in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-यूपी में जो आ गए, उन सभी की जिम्मेदारी हमारी UP News
CoronaVirus effect in UP : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-यूपी में जो आ गए, उन सभी की जिम्मेदारी हमारी UP News

लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus effect in UP : कोराना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश में वापस लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है। दूसरे राज्यों के कामगारों के पलायन ने जब राज्य सरकारों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां जो भी आ गए हैं, उन सभी की जिम्मेदारी हमारी है। 

loksabha election banner

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बाहरी राज्यों के कामगारों को पलायन की जरूरत न पड़े। हम नहीं चाहते कि उत्तरप्रदेश जैसी चुनौती दूसरे राज्यों के सामने भी आए। कोरोना पर नियंत्रण और बचाव के लिए गठित 11 कमेटियों के शीर्ष अधिकारिायों के साथ मुख्यमंत्री ने रविववार सुबह कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक की। योगी ने इस मंथन में कई मानवीय फैसले किए। चूंकि सबसे बड़ी समस्या के रूप में गरीब मजदूरों के साथ ही विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों का पलायन सामने आया है, इसलिए सबसे अधिक जोर योगी आदित्यनाथ का इसी पर रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी आ गए हैं या पहले से रह रहे हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी हमारी है। उन्हें भोजन, शुद्ध पानी, दवा देंगे। उनके चलते बाकी लोगों के स्वास्थ्य काे कोई खतरा नहीं पैदा होने देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा वह कामगार अपने राज्य में नहीं जाना चाहते तो भी कोई बात नहीं, सबकी हिफाजत मेरी जिम्मेदारी है।अधिकारी उन सभी की दैनिक और आर्थिक जरूरतों की चिंता करें, ताकि वे अपने-अपने राज्यों के लिए पलायन न करें। जो चुनौती हमारे राज्य के सामने आई है, पलायन के चलते हम नहीं चाहते कि बाकी राज्यों को भी उनसे जूझना पड़े। सीएम आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर 28 राज्यों के लिए तैनात नोडल अफसर के साथ बैठक में अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी राज्य में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को घर सुरक्षित वापस लाना हमारी शीर्ष वरीयता में है। यह सब वापस आएं यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें शुद्ध पानी, भोजन तथा दवाई देंगे। किसी को स्वास्थ्य का खतरा नहीं होगा। प्रदेश के सभी लोगों की हिफाजत करना मेरी जिम्मेदारी है। हम तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी जनता का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश के सभी निजी संस्थानों के कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने तथा हर गरीब-मजदूर को मदद देने को हम शीर्ष स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गरीब व मजदूर को खोजकर पैसे दीजिए। गरीबों से मकान मालिक किराया ना लें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकान मालिकों से किराया न लेने की अपील की है। अब बकाए के कारण किसी की भी बिजली नहीं कटेगी। हर जगह पर बिजली तथा पानी की आपूर्ति बनी रहेगी। जिलों के डीएम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सामानों की कीमत निर्धारित करें। जो गड़बड़ी करे उसपर कार्रवाई करें। जमाखोरी करने पर केस दर्ज करें। 

प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में रह रहे यूपी के लोगों को सभी तरह की सुविधाएं दिलाने के लिए तैनात सभी नोडल प्रशासनिक अफसरों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी नोडल अफसर तैनात किए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 25 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। तैनात नोडल प्रशासनिक अफसर संबंधित राज्य के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वहां रह रहे उप्र के नागरिकों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का काम करेंगे। हर एक नोडल प्रशासनिक अफसर के साथ एक-एक आइपीएस अधिकारी को भी तैनात किया गया है, जो इन राज्यों में उप्र के नागरिकों की समस्याओं का लगातार समाधान करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कोराना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश में वापस लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है। सीएम आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर 28 नोडल अफसर के साथ बैठक में अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जानकारी दी।  किसी भी राज्य में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को घर सुरक्षित वापस लाना हमारी शीर्ष वरीयता में है। यह सब वापस आएं यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें शुद्ध पानी, भोजन तथा दवाई देंगे। किसी को स्वास्थ्य का खतरा नहीं होगा। प्रदेश के सभी लोगों की हिफाजत करना मेरी जिम्मेदारी है। हम तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी जनता का पूरा ख्याल रख रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश के सभी निजी संस्थानों के कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने तथा हर गरीब-मजदूर को मदद देने को हम शीर्ष स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गरीब व मजदूर को खोजकर पैसे दीजिए। गरीबों से मकान मालिक किराया ना लें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकान मालिकों से किराया न लेने की अपील की है। अब बकाए के कारण किसी की भी बिजली नहीं कटेगी। हर जगह पर बिजली तथा पानी की आपूर्ति बनी रहेगी। जिलों के डीएम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सामानों की कीमत निर्धारित करें। जो गड़बड़ी करे उसपर कार्रवाई करें। जमाखोरी करने पर केस दर्ज करें।

प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में रह रहे यूपी के लोगों को सभी तरह की सुविधाएं दिलाने के लिए तैनात सभी नोडल प्रशासनिक अफसरों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी नोडल अफसर तैनात किए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 25 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। तैनात नोडल प्रशासनिक अफसर संबंधित राज्य के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वहां रह रहे उप्र के नागरिकों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का काम करेंगे। हर एक नोडल प्रशासनिक अफसर के साथ एक-एक आइपीएस अधिकारी को भी तैनात किया गया है, जो इन राज्यों में उप्र के नागरिकों की समस्याओं का लगातार समाधान करेंगे।

नोडल प्रशासनिक अफसर व उनके फोन नंबर

  • महाराष्ट्र : नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव लोक निर्माण : 7007304242, 0522-2234654
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना : टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव सिंचाई : 9866400721, 0522-2238461
  • कर्नाटक : विजय किरन आनंद, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा : 9415904444, 0522-2780384
  • पंजाब : अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा : 9455351111, 0522-2287827, 2287801, 2218701
  • पश्चिम बंगाल : कुमार कमलेश, अपर मुख्य सचिव नियोजन : 8573021000, 9639981600, 9454410236, 0522-2238973, 2238467
  • राजस्थान : बाबूलाल मीणा, प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण : 9560414440, 9454410235, 0522-2237965
  • हरियाणा : आलोक कुमार प्रथम, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास : 9810589249, 0522-2226118
  • बिहार : मनोज सिंह प्रमुख सचिव समाज कल्याण : 9899022060
  • गुजरात : दीपक कुमार, प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास : 8881954573, 0522-2237161
  • उत्तराखंड/हिमाचल प्रदेश : अनिल कुमार द्वितीय, प्रमुख सचिव होमगार्ड्स : 8005194092, 0522-2975170
  • मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ : समीर वर्मा, सचिव लोक निर्माण : 8601888888, 9839034698, 9936400000, 0522-2620950
  • दिल्ली/जम्मू एवं कश्मीर/लद्दाख : नरेंद्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा : 8920827174, 011-26110151-55, 0120-2336001, 2336003, 9971999070
  • उड़ीसा : पीके सारंगी, स्थानिक आयुक्त, एनसीआर, नई दिल्ली : 8800094167
  • तमिलनाडु : एम.देवराज, प्रबंध निदेशक, उप्र पावर कॉरपोरेशन : 7521001888,  9868212211, 0522-2288377
  • पूर्वोत्तर राज्य : संजय गोयल, राहत आयुक्त : 9436313316, 0522-2235131
  • केरल : मिनिस्ती एस., महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन : 6386725278, 9198790797

नोडल पुलिस अफसर

  • महाराष्ट्र : एसबी शिरोडकऱ, एडीजी अभिसूचना : 9454400177, 9454402521, 0522-2205948, 2205165
  • आंध्र प्रदेश/तेलंगाना : संजय सिंघल, एडीजी रेलवे : 9454402544, 0522-2724124 (फैक्स)
  • कर्नाटक : संजय सिंघल, एडीजी रेलवे : 9454400135, 9454402544, 0522-2390262
  • पंजाब : विजय प्रकाश, आइजी फायर सर्विसेज : 9454400190, 9454418326, 0522-2390469
  • पश्चिम बंगाल : नवनीत सिकेरा, आइजी मुख्यालय लखनऊ : 9454400537, 0522-2390531, 2724059-61
  • राजस्थान : ज्योति नारायण, आइजी कानून व्यवस्था : 9454400163, 0522-2390531
  • हरियाणा : रामकुमार, एडीजी पीएसी : 9454418828
  • बिहार : अशोक कुमार सिंह, एडीजी यातायात : 9454400122, 9454402555, 0522-2390468
  • गुजरात : डीके ठाकुर, एडीजी एटीएस : 9454400191
  • उत्तराखंड/हिमाचल प्रदेश : पीयूष आनंद, एडीजी स्थापना : 9454400155
  • मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ : दीपक रतन, आइजी यातायात : 9454400157, 9454402555
  • दिल्ली/जम्मू एवं कश्मीर/लद्दाख : राजीव कृष्ण, एडीजी/निदेशक डॉ.बीआरएपीए, मुरादाबाद : 9454400114
  • उड़ीसा : असीम अरुण, महानिदेशक 112 सेवा : 9454400133, 0522-2390240
  • तमिलनाडु : एलवी एंटनी देवकुमार, एडीजी कार्मिक : 9454400162, 0522-2390243
  • पूर्वोत्तर राज्य : पीसी मीना, एडीजी प्रशासन : 9454400148
  • केरल : एलवी एंटनी देवकुमार, एडीजी कार्मिक : 9454400162

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.