विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Effect : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव टले, छह मई को पूरा होने वाला है कार्यकाल

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 08:04 PM (IST)

Coronavirus Effect कोरोना वायरस संक्रमण और उससे बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव टालने का फैसला किया है।

Coronavirus Effect : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव टले, छह मई को पूरा होने वाला है कार्यकाल
Coronavirus Effect : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव टले, छह मई को पूरा होने वाला है कार्यकाल

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग ने टाल दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण और उससे बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने यह फैसला किया है। विधान परिषद की जिन 11 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनका कार्यकाल छह मई को पूरा हो रहा है। इनमें पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें हैं।

इन 11 सीटों में से चार शिक्षक दल, तीन भाजपा दो सपा और दो निर्दल समूह के पास हैं। खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के जिन पांच सदस्यों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है, उनमें आगरा से सपा के असीम यादव, वाराणसी से भाजपा के केदारनाथ सिंह व प्रयागराज झांसी से डॉ.यज्ञदत्त शर्मा, मेरठ से शिक्षक दल के हेम सिंह पुंडीर और लखनऊ से निर्दल समूह की कांति सिंह शामिल हैं।

खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के जो छह सदस्य कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं उनमें बरेली-मुरादाबाद से सपा के संजय कुमार मिश्र, मेरठ से शिक्षक दल नेता ओम प्रकाश शर्मा, आगरा से शिक्षक दल के जगवीर किशोर जैन, गोरखपुर-अयोध्या से शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, वाराणसी से निर्दल समूह के चेत नारायण सिंह और लखनऊ से उमेश द्विवेदी हैं जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इन सीटों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार हफ्ते का समय जरूरी है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इन 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है।