Move to Jagran APP

CoronaVirus death in UP : कोरोना संक्रमण से लखनऊ में पहली मौत, UP में अब तक 12 बने शिकार

First CoronaVirus Death in Lucknow सुबह किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सैंपल की जांच में लखनऊ में 31 पॉजिटिव केस थे। इनमें से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 04:08 PM (IST)
CoronaVirus death in UP : कोरोना संक्रमण से लखनऊ में पहली मौत, UP में अब तक 12 बने शिकार
CoronaVirus death in UP : कोरोना संक्रमण से लखनऊ में पहली मौत, UP में अब तक 12 बने शिकार

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से राजधानी लखनऊ में बुधवार को पहली मौत हो गई है। सुबह किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सैंपल की जांच में लखनऊ में 31 पॉजिटिव केस थे। इनमें से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस तरह से अब तक उत्तर प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण के 12 शिकार हो चुके हैं। 

loksabha election banner

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। डायबिटीज से पीडि़त 64 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव था और उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 64 वर्षीय बुजुर्ग कई बीमारी से ग्रसित थे। डायबिटीज के कारण गुर्दे खराब हो गए थे। फेफड़ों में भी काफी संक्रमण था। इनका कोरोना वायरस सैंपल टेस्ट आज पॉजिटिव आया था। उनको सोमवार से ही वेंटीलेटर पर रख गया था। इनको शनिवार को भर्ती किया गया था। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने नयागांव निवासी बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली और उन्होंने बुधवार दोपहर दम तोड़ दिया।

बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती करने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। जिसकी जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था। वहीं, मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 65 चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। 

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के कहर से मृतकों को संख्या 11 हो गई है। इनमें सर्वाधिक आगरा में चार, मुरादाबाद में दो और लखनऊ बस्ती, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर तथा कानपुर में एक-एक की मौत हुई।

कोरोना  वायरस संक्रमण से उत्तर प्रदेश के मृतकों की सूची

क्रम- स्थान - संक्रमित- उम्र - संक्रमण की पुष्टि-      मृत्यु       मेडिकल हिस्ट्री

1- बस्ती  -   पुरुष      25 वर्षीय         एक अप्रैल       30 मार्च            लिवर व किडनी रोग।

2- मेरठ -    पुरुष      72 वर्षीय          29 मार्च          एक अप्रैल       क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज।

3- आगरा-     महिला    76 वर्षीया         7 अप्रैल         8 अप्रैल          अस्थमा।

4- वाराणसी   पुरुष      55 वर्षीय        5 अप्रैल          3 अप्रैल           डायबिटीज, ब्लड शुगर।

5- बुलंदशहर-  पुरुष    58 वर्षीय        सात अप्रैल        नौ अप्रैल         डायबिटीज।

6- आगरा-     महिला   56 वर्षीया        छह अप्रैल       13 अप्रैल          डायबिटीज, अस्थमा।

7- आगरा-      महिला   45 वर्षीया       14 अप्रैल          13 अप्रैल          ब्रेन हेमरेज।

8-  मुरादाबाद   पुरुष     49 वर्षीय         11 अप्रैल         13 अप्रैल          डायबिटीज।

9-  कानपुर      पुरुष     49 वर्षीय         14 अप्रैल         13 अप्रैल           किडनी व डायबिटीज।

10- मुरादाबाद    पुरुष     76 वर्षीय          02 अप्रैल      14 अप्रैल         किडनी रोग।

11- आगरा         पुरुष     57 वर्षीय          07 अप्रैल       14 अप्रैल          किडनी ।

12- लखनऊ      पुरुष     64 वर्षीय           11 अप्रैल       15 अप्रैल         गुर्दे-फेफड़ों में संक्रमण।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.