विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omicron In UP: उत्तर प्रदेश में 81 दिन बाद बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 29 नए संक्रमित केस

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 06 Dec 2021 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:20 AM (IST)

UP Coronavirus Cases देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच में बीते 24 घंटों के ...और पढ़ें

Coronavirus: सरकार का फोकस ट्रैक के बाद टेस्टिंग पर फिर बढ़ गया है
Coronavirus: सरकार का फोकस ट्रैक के बाद टेस्टिंग पर फिर बढ़ गया है

लखनऊ, जेएनएन। दिल्ली सहित देश के चार राज्यों में मिले ओमिक्रोन वैरिएंट के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर हो गई है। प्रदेश में 81 दिन के बाद कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। बीते 24 घंटे में 29 नए संक्रमित मिलने के बाद अब चौकसी बढ़ा दी गई है। सरकार का फोकस ट्रैक के बाद टेस्टिंग पर फिर बढ़ गया है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच में बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 29 नए केस मिले हैं। शनिवार को 27 नए संक्रमितों की जानकारी मिली है। इससे पहले 14 सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए केस मिले थे। करीब तीन महीने बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से अब सरकार के माथे पर एक बार फिर बल पड़ा है।

शनिवार को मिले 29 नए संक्रमित में सर्वाधित दस मथुरा में मिले हैं। इसके साथ लखनऊ में पांच, बरेली में चार गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी व कानपुर नगर में दो-दो तथा गाजियाबाद, गोरखपुर, संभल व शामली एक-एक नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब 139 एक्टिव केस हैं। कभी एक्टिव केस 90 तक सिट गए थे।

देश में ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते नए केस के बीच में कोरोना के टीके पर भी मंथन होगा। नई दिल्ली में आज नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप आन इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआइ) की बैठक हो रही है। इस बैठक में कम इम्युनिटी वाले लोगों को वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज लगाने पर फैसला हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह तीसरा डोज बुस्टर डोज से अलग होगा। कैंसर के रोगी, अंगदान प्राप्त करने वाले और एड्स को मरीजों के अंदर इम्युनिटी काफी कम होती है।