Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: कोविड के एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट, 63 जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित

Corona Virus in UP बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही 63 जिलों में 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं मिला है। प्रदेश में एक्टिव केस में भी गिरावट ने गति पकड़ ली है। अब एक्टिव केस 258 हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 06:13 AM (IST)
COVID-19 in UP: कोविड के एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट, 63 जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित
सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में मैदान में उतरने का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर देखने को मिला

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन मोड में मैदान में उतरने का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में कोविड प्रभावी नियंत्रण में है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही 63 जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं मिला है। प्रदेश में एक्टिव केस में भी गिरावट ने गति पकड़ ली है। अब एक्टिव केस 258 हैं।

loksabha election banner

सूबे में 24 घंटे में दो लाख लाख 22 हजार 210 कोविड सैम्पल की जांच की गई। सूबे में अब तक सात करोड़ 27 लाख 49 हजार 298 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है। रिकवरी दर बढ़कर 98.7 फीसदी हो गई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। इसके साथ-साथ अब प्रदेश में जनजीवन भी तेजी से सामान्य हो रहा है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है। बीते 24 घंटे में 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 16 लोग इसके संक्रमण से उबरे भी हैं। प्रदेश में अब तक अब तक 16 लाख 86 हजार 287 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 258 है।

बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। इस दौरान 12 जनपदों में सिंगल डिजिट में मरीज पाए गए. कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, मऊ, रामपुर, शामली के साथ सुल्तानपुर जिले में आज कोविड का एक भी नया संक्रमित नहीं मिले। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.