COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस तीन हजार से भी कम, 24 घंटे में मिले 174 संक्रमित
COVID-19 in UP प्रदेश के अब सिर्फ चार जिलों में ही दहाई की संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। लखीमपुर खीरी में 13 आजमगढ़ तथा लखनऊ में 12-12 और वाराणसी में 11 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है सात लखनऊ से हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन के दौरान बेहद सख्ती का अपेक्षित परिणाम मिला है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के केस में लगातार गिरावट हो रही है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में दो लाख 37,783 सैंपल की टेस्टिंग के बाद 174 नए केस मिले हैं। इस दौरान 254 लोगों को इसके संक्रमण से मुक्ति भी मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट फॉर्मूला का बड़ा असर हुआ है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 2946 हैं। कुल रिकवरी केस भी 98.5 प्रतिशत है, जबकि कुल पॉजिटिविटी रेस 2.9 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे का पॉजिटिविटी रेट 0.07 प्रतिशत है।
प्रदेश के अब सिर्फ चार जिलों में ही दहाई की संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। लखीमपुर खीरी में 13, आजमगढ़ तथा लखनऊ में 12-12 और वाराणसी में 11 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात लोग लखनऊ से हैं।
टीकाकरण अभियान और बढ़ाया जाएगा
प्रदेश में 28 जून तक रिकॉर्ड कुल 3,10,04,901 डोज टीके के लगे हैं। दिसम्बर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों को टीका लगाने की योजना तैयार किया गया है। प्रदेश में 28 जून को एक दिन में लोगों को 5,24,511 डोज टीके के लगे हैं। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 92,91,310 और 45 आयु वर्ग से अधिक लोगों को 1,84,41,446 डोज टीके की दी गई। प्रदेश के गांवों में टीकाकरण पंचायत घरों या स्कूलों में हो रहा है। अब एक जुलाई से क्लस्टर मॉडल ऑफ वैक्सीनेशन पूरे प्रदेश में लागू होगा। जिसके तहत एक दिन में दस या 12 लाख लोगों का रोज ही टीकाकरण होना है। अगस्त में 12 से 20 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी है।