Move to Jagran APP

सीएम आवास जाते कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, बलपूर्वक रोककर गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करते कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोक कर गिरफ्तार किया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 11:54 PM (IST)
सीएम आवास जाते कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, बलपूर्वक रोककर गिरफ्तारी
सीएम आवास जाते कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, बलपूर्वक रोककर गिरफ्तारी

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करते कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोक कर गिरफ्तार किया। आगे बढऩे के लिए प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की भी की लेकिन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के साथ ही पानी की बौछार मार कर उन्हें काबू कर लिया। हिरासत में लिये गए विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने देर शाम रिहा कर दिया।  

loksabha election banner

11 सूत्री मांग पत्र सौंपना था

रविवार को प्रात: 11 बजे से ही कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआइ कार्यकर्ता छात्र आक्रोश रैली निकालने के लिए एकत्र होने लगे थे। मध्य जोन के एनएसयूआइ अध्यक्ष मंयक तिवारी के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाना था। हालांकि मुख्यमंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे लेकिन, कार्यकर्ता रैली निकालने के लिए अड़े थे। कार्यालय प्रागंण में नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संबोधित किया।

भाजपा नौजवान व छात्र विरोधी 

राजबब्बर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा युवाओं व छात्रों के हित में किए जा रहे संघर्ष की याद दिलाते केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। भाजपा को नौजवान व छात्र विरोधी करार देते हुए दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर विधान परिषद में दल नेता दीपक सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने व महंगाई कम करने जैसे वादे याद दिलाए।

एनएसयूआई प्रभारी श्रोत गुप्ता ने 90 दिन में सभी रिक्त पदों पर भर्ती आरंभ न करके नौजवानों व छात्रों पर दमनात्मक कार्यवाही करने पर आक्रोश जताया। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्य जोन प्रभारी सतवीर चौधरी ने छात्र आक्रोश अभियान के बारे में जानकारी दी।

रास्तों पर बैरिकेडिंग 

भाषणबाजी खत्म करने के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी थी। वक्फ बोर्ड आफिस के पास पहुंचने पर कांग्रेसियों व पुलिस कर्मियों के बीच झड़पें हुई। करीब 25 मिनट चले हंगामे को शांत करने के लिए वाटर कैनन से पानी बरसाया गया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल विधायक दीपक सिंह, सतवीर चौधरी, मयंक तिवारी, रोहित कश्यप व प्रशांत समेत दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार कर कैंट थाने ले जाया गया औैर देर शाम रिहा किया गया।  इस मौके पर पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, हनुमान त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र मदान, अमित त्यागी, आसिफ रिजवी व विशाल आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.