Move to Jagran APP

उन्नाव कांड के खिलाफ सरकार पर बरसी कांग्रेस, BJP मुख्यालय के सामने प्रदर्शन Lucknow News

उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:35 PM (IST)
उन्नाव कांड के खिलाफ सरकार पर बरसी कांग्रेस, BJP मुख्यालय के सामने प्रदर्शन Lucknow News
उन्नाव कांड के खिलाफ सरकार पर बरसी कांग्रेस, BJP मुख्यालय के सामने प्रदर्शन Lucknow News

लखनऊ,जेएनएन। उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतर आई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय का घेराव तो पुलिस ने नहीं करने दिया लेकिन, पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के ठीक सामने पहुंच गए। कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

loksabha election banner

प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा 
सोनभद्र नरसंहार के बाद माखी दुष्कर्म कांड पर भी प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू कुछ कार्यकर्ताओं के साथ रात भर जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सुबह भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरने का कार्यक्रम तय हुआ। मंगलवार सुबह 11 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता जीपीओ के पास एकत्र हो गए। लगातार नारेबाजी करते रहे।

फिर 12.20 बजे अचानक कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर दिया। भाजपा कार्यालय से लगभग 50 मीटर पहले पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता अजय कुमार लल्लू और उपनेता आराधना मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता बेरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस उनसे जूझती रही तब तक, प्रदेश महामंत्री द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पार कर दूसरी तरफ से भाजपा कार्यालय के ठीक सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

 

कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर बसों में ढूंसा
पुलिस ने तुरंत भाजपा कार्यालय के दरवाजे बंद किए और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इधर, मौका मिलते ही आराधना मिश्रा दूसरी तरफ से भाजपा कार्यालय के सामने पहुंच गईं। जैसे तैसे उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं के साथ बीच रास्ते पर धरने पर बैठ गईं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह भी कार्यालय के सामने पहुंच गए। इस पर जबरन कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर बसों में ढूंस दिया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी यही मांग बुलंद करते रहे कि दुष्कर्म के आरोपित विधायक कुलदीप सेंगर को बर्खास्त करो। अभी भी लगभग 100 कार्यकर्ता धरने पर बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुलदीप सेंगर पार्टी से बाहर : डिप्टी सीएम  
उधर, डिप्टी सीएम डॉ  दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से कुलदीप सेंगर निलंबित हैं। जो भी तहरीर मिली उसपर एफआइआर हुई है। पुराने मामले में सीबीआइ की जांच चल रही है। इस प्रकरण में भी सीबीआइ जांच की संस्तुति की गई है। राज्य सरकार सभी तरह की कार्रवाई कर रही है। ट्रक मालिक सपा नेता है। कारण की जांच की जा रही है कि घटना कैसे हुई है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.