Move to Jagran APP

धान किसानों की दिक्कतों पर बिफरे कांग्रेसी, लखनऊ कलेकट्रेट पर क‍िया धरना-प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की भांति लखनऊ के हमारे किसानों को भी उपरोक्त समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:12 PM (IST)
धान किसानों की दिक्कतों पर बिफरे कांग्रेसी, लखनऊ कलेकट्रेट पर क‍िया धरना-प्रदर्शन
कहा-किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है।

लखनऊ, जेएनएन। किसानों की धान की फसल सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी के नेताओं ने कलेकट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धान खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किये जाने, लखनऊ के बंद धान क्रय केंद्रों को तत्काल खोलने, मलिहाबाद क्षेत्र में धान की खरीद के लिए नया क्रय केन्द्र स्थापित किये जाने, नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों की मनमानी कटौती बंद करने, गन्ना किसानों के बकाये का तत्काल भुगतान कराये जाने, निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी को सरकार द्वारा तत्काल वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने एवं कृषक भाइयों को छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में महानगर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। 

loksabha election banner

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की भांति लखनऊ के हमारे किसानों को भी उपरोक्त समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है और उनकी उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए कांगे्रस पार्टी बार-बार सड़कों पर अपना संघर्ष करती रहेगी। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वीरेन्द्र मदान, लखनऊ प्रभारी रमेश शुक्ला, डाॅ शहजाद आलम, महिला कंाग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड्डा, नरेन्द्र गौतम, इस्लाम अली, आर.बी. सिंह, रईस अहमद, संजय शर्मा, विकास सक्सेना, शुऐब चांद, अमित मिश्रा, मेराज वली खान, सिद्धिश्री, संजय श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मुन्नालाल भारती, माता प्रसाद, संजय सिंह, अजय वर्मा, प्रभात गुप्ता, आनन्द प्रताप सिंह, मुशर्रफ इमाम, प्रदीप सिंह, एफ.ए.एस. चर्चिल, राजेश काली, संतोष यादव, प्रणव त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता, अरविन्द पटेल, संतोष द्विवेदी, तरून रावत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.