Move to Jagran APP

प्रदेशभर में तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों के व‍िरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:46 PM (IST)
प्रदेशभर में तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध
प्रदेशभर में तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध

लखनऊ जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की। बहराइच: जिला मुख्यालय पर आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना दिया गया। कैसरगंज में जिलाध्यक्ष शेखर सिंह ने अगवाई की। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र के संयोजन में डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि का सीधा असर किसान, गरीब व माध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते छह वर्षों में डीजल के उत्पाद शुक्ल में 820 प्रतिशत व पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिससे आम जनमानस परेशान है। महसी तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक रामसागर राव, जिला संगठन मंत्री मुनऊ मिश्र के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। एसडीएम एसएन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

गोंडा: पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए राष्ट्र्पति को ज्ञापन भेज दाम घटाए जाने की मांग की। सदर तहसील में शहर अध्यक्ष अबदुल रहमान के नेतृत्व में विरोध जताया गया। मनकापुर में सफीउल्लाह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी मनकापुर को ज्ञापन दिया गया। अभिषेक तिवारी नीरज ने कहा जहां कोरोना महामारी को लेकर के देश का हर एक छोटा बड़ा नागरिक परेशान है, डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देश के गरीब लोगों की जेब काटने का काम कर रही है। धान की रोपाई का समय है किसान जो अन्नदाता है उसके पास पैसे नहीं डीजल लाने के लिए।  

डीजल मूल्य घटाने की मांग

बाराबंकी : डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम घटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को दिया। सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट में जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहिसन, हैदरगढ़ में तनुज पुनिया, रामनगर में राजलक्ष्मी वर्मा, फतेहपुर में आदर्श पटेल एवं कमल भल्ला और नवाबगंज राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.