उन्नाव मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट, बेटी बचाओ, खुद मारे जाओ
योगी सरकार तंज कसते हुए ट्वीट किया कि बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ। उन्होंने ट्वीट में लिखा, एक युवती भाजपा एमएलए पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है
लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा को निशाने पर लिया है। राहुल ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे दुष्कर्म के आरोप के जरिये सरकार को घेरा, वहीं पीडि़ता के पिता की मौत पर भी सवाल उठाए। योगी सरकार तंज कसते हुए ट्वीट किया कि बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ। उन्होंने ट्वीट में लिखा, एक युवती भाजपा एमएलए पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है, एमएलए को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है। उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है। वहीं आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुला घूम रहा है।
बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ
एक युवती भाजपा MLA पर बलात्कार का आरोप लगाती है| MLA को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है| उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है|
वहीँ आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं|https://t.co/TN5GDXm7Ow — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2018