विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में बड़ी भूमिका में UP, राहुल गांधी अमेठी से मतदाता

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2022 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2022 01:11 PM (IST)

Congress President Election 2022 केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के अमेठी जिले से पार्टी का डेलीगेट बनने पर ...और पढ़ें

Congress President Election 2022: Shashi Tharoor- Mallikarjun Kharge
Congress President Election 2022: Shashi Tharoor- Mallikarjun Kharge

लखनऊ, जेएनएन। Congress President Election-2022: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका रहेगी। देश भर से 9821 कांग्रेस के नेतागण मतदाता के रूप में इसमें भाग लेंगे। इनमें से 1247 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा 154 से जिला व शहर अध्यक्ष हैं। केरल के वायनाड से सांसद तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी उत्तर प्रदेश से ही मतदाता बने हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के वोटर्स लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। इस पद के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) और केरल के तिरुअनंतपुरम से लगातार तीन बार से लोकसभा सदस्य शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच लड़ाई है। मतदान आज है, जबकि इसके नतीजा 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। 

एडवाइजरी भी जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दस बजे से शुरू मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस ने मतदान से पहले एडवाइजरी भी जारी की है। बैलेट बॉक्स में सिर्फ राइट टिक करने की एडवाइजरी जारी की गई है। बॉक्स में कोई और सिंबल डालने पर वोट रद होगा। मतदान के बाद 19 तारीख को मतगणना होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के नवनिर्वाचित 1247 सदस्य और पार्टी के 154 जिला व शहर अध्यक्ष इन दो धुवों में से किसको चुनते हैं, यह तो समय बताएगा। दोनों नेताओं ने लखनऊ आकर अपने पक्ष में मतदान की अपील भी की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से तो खड़गे को समर्थन देने की बात कही गई है, लेकिन गुप्त मतदान होने के कारण परिणाम 19 को ही पता चलेगा।

अमेठी ब्लाक से मतदाता बने राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मतदान करने के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी (Amethi) ब्लाक से मतदाता हैं। उनके साथ जिले से कुल 16 लोग नामित किए गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जाएगा संदेश

राहुल गांधी के अमेठी जिले से पार्टी का डेलीगेट बनने पर कांग्रेसियों में उत्साह है। जिला उपाध्यक्ष शत्रुहन सिंह कहते हैं कि राहुल का अमेठी से प्रतिनिधि बनना बहुत मायने रखता है। इससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संदेश गया है। उन्हें ऊर्जा मिली है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जनपद से एक मात्र सदस्य कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप कहते हैं कि गांधी परिवार का अमेठी से नाता है। राहुल ने इसे फिर जता दिया है।

यूपीसीसी के सदस्य दोनों को रहे नाप-तौल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद शशि थरूर उत्तर प्रदेश से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ आए थे। खड़गे के प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर और उनकी टीम ने पीसीसी के नवनिर्वाचित सदस्यों और पार्टी नेताओं को अपना चुनावी घोषणापत्र वाट्सएप के जरिए भेजने के साथ ही फोन पर संपर्क किया था। पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने जा रही जोर-आजमाइश को लेकर बतौर वोटर पीसीसी के सदस्य भी दोनों प्रतिद्वंद्वियों को नाप-तौल रहे हैं।