यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर बोला हमला, कहा- रोज लगा रहे 80 पैसे का गुड मार्निंग टैक्स
यूपी में बढ़ती महंगाई को लेकर सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार की घेराबंदी शुरु कर दी ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा को घेरने की ठान ली है। बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ भाजपा पर हमला बोला।
लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिली जीत उसे जनता की जेब पर डाका डालने की इजाजत नहीं देती है।
हिमाचल में भाजपा हारी तो वहां दाम घटा दिए गए लेकिन बाकी चार राज्यों में उसे जीत मिली तो वहां दिनोंदिन महंगाई में इजाफा हो रहा है। रोज सुबह जनता पर 80 पैसे का गुड मार्निंग टैक्स लग रहा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव के कारण स्थिर रहे लेकिन उसके बाद से अब तक इनमें लगभग 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। महंगाई के विरोध में कांग्रेस सात अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करेगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सिर्फ दो ही सीटें मिली हैं। पिछले 33 वर्षों से प्रदेश में राजनीतिक वनवास भोग रही कांग्रेस ने पार्टी में जान फूंकने के लिए प्रियंका के रूप में अपने सबसे चर्चित चेहरे को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी थी। चुनावी संभावनाओं को परवान चढ़ाने के लिए प्रियंका ने रैलियों और रोड शो के दौरान खूब पसीना बहाया था लेकिन वे मतदाताओं को कतई प्रभावित न कर सकींं।
