Move to Jagran APP

रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ताओं को 20 हफ्ते 24 घंटे का नया मंत्र

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में देर नहीं करेगी। यह चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ना है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:14 AM (IST)
रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ताओं को 20 हफ्ते 24 घंटे का नया मंत्र
रायबरेली पहुंचीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।

रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए 20 हफ्ते 24 घंटे समय दें। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो बेसहारा मवेशियों का संकट दूर करने को छत्तीसगढ़ माडल लागू करने पर विचार किया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला, ब्लाक कमेटी के पदाधिकारी और न्याय पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में देर नहीं करेगी। यह चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ना है। भाजपा को हटाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल बताया। बेसहारा मवेशियों की समस्या सबसे बड़ी है। पार्टी की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ माडल पर गोशालाएं बनाकर गोवंश बचाए जाएंगे। उनके गोबर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ी है। विकास केवल नाम का हो रहा है। जनता को असली मुद्दों से भटकाकर आपस में लड़ाया जा रहा है। इसलिए कार्यकर्ता घर-बार भूलकर जनता के बीच सक्रिय रहें, ताकि जनता को कोई भ्रमित न कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा भी मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रविवार की सुबह जिले की सीमा में प्रवेश करते ही चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेका। पुजारी अनूप अवस्थी उर्फ पुत्तू से आशीर्वाद मांगना नहीं भूलीं। पुजारी ने उन्हें रायबरेली में निवास कर जनता के बीच जाने की सलाह दी, तो प्रियंका ने अब यहां अधिक आने का वादा किया।

यह भी पढ़ें : प्रियंका वाड्रा ने अमेठी में पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस, दीवार में दबकर तीन बच्चों की हो गई थी मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.