विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: यात्रा से पहले 'एकजुटता' का संदेश देने में जुटी कांग्रेस, 16 को प्रदेश में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा

By Alok Mishra Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 07 Feb 2024 06:00 AM (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस की एकजुटता की भी परीक्षा होगी और इसको लेकर कांग्रेस ...और पढ़ें

प्रदेश में 16 को राहुल गांधी की यात्रा करेगी प्रवेश (फाइल फोटो)
प्रदेश में 16 को राहुल गांधी की यात्रा करेगी प्रवेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नए-पुराने पदाधिकारियों में तालमेल बढ़ाने की भी कसरत
  2. कांग्रेस नए-पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के प्रयासों में जुटी है

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस की एकजुटता की भी परीक्षा होगी। इस चुनौती से पार पाने के लिए कांग्रेस नए-पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के प्रयासों में जुटी है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी इसके लिए अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।

पांडेय ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को घरों से निकालने का संदेश दिया।

16 फरवरी को आयोजित होगी यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा अब 16 फरवरी को उप्र में प्रदेश करेगी। पहले यात्रा का 14 फरवरी को चंदौली से प्रवेश करना प्रस्तावित था। यात्रा 20 जिलों से गुजरकर आगरा से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने दिया एक जुटता का संदेश

प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को उप्र कांग्रेस कमेटी व ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक के बाद यात्रा से जुड़े जिलों के प्रदेश पदाधिकारी व शहर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व चेयरमैन के अलावा लोकसभा व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों की बैठकें हुईं। जिनमें वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही एकजुटता का संदेश दिया।

अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी के इस यज्ञ में हर कांग्रेसी से सहयोग अपेक्षित है। आप सब डोनेट फॉर न्याय की मुहिम से जुड़कर यात्रा को सफल बनाए। अविनाश पांडेय ने कहा कि हमारे सामने राजनीतिक संकट है, जिसके लिए हम सभी को एक-साथ खडे़ होने की आवश्यकता है। अजय राय ने पार्टी के हर सिपाही को सड़क पर उतरकर लोगों तक बड़ा संदेश पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेताआराधना मिश्रा मोना, वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत, यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उप्र सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, सेवादल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद पांडेय समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- मुलायम पर केतकी सिंह की टिप्पणी, सपा के विधायक हो गए नाराज, कहा- भाजपा सरकार ने ही उन्हें…

कवि प्रदीप को नमन कर भी दिया संदेश

यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस कवि प्रदीप को नमन कर भी संदेश दिया। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार शाम 'ज्योत से ज्योत जलाते चलो' कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें कवि प्रदीप के गीतों के माध्यम से आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कवि प्रदीप की पुत्री मितुल प्रदीप भी उपस्थित रहीं। 12 फरवरी तक इस कार्यक्रम का आयोजन कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद व आगरा में भी होगा।

ये भी पढे़ं- विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को प्रदेश में लग सकता है झटका, समाजवादी पार्टी में इस बात बड़ी बेचैनी