Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा ने अमेठी में पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस, दीवार में दबकर तीन बच्चों की हो गई थी मौत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने अमेठी पहुंचीं। उन्होंने मृतक बच्चों के परिवारजन से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि उनके इस दुख में शामिल हैं। यहां दीवार गिरने से तीन बच्चों की हो गई थी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM (IST)
प्रियंका वाड्रा ने अमेठी में पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस, दीवार में दबकर तीन बच्चों की हो गई थी मौत
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले तिलोई क्षेत्र के टोडरपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चों की हो गई थी। रविवार शाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मृतक बच्चों के परिवारजन से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि उनके इस दुख में शामिल हैं। उन्होंने घायल बच्चे का इलाज कराए जाने का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी जिले को अपना घर व यहां के लोगों को परिवार का सदस्य मानती है। मुसीबत के समय हर संभव सहायता के लिए दिलासा देने के साथ सहायता करती हैं। वह रिववार देर शाम तिलोई क्षेत्र के टोडरपुर गांव पहुंची। जहां उन्होंने मृतक बच्चों के घर वालों से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट किया।

छह सितंबर को मोहनगंज थाने के टोडरपुर मजरे जमुरवां मे बारिश के चलते दलित परिवार की कच्ची दीवार ढह गई थी, जिसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। इनका उपचार चल रहा है। कच्ची दीवार के मलबे में दबकर सत्यम, सतीश और दिव्यांशी की मौत हो हुई थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की देर शाम करीब आठ बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक जताया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्यामलाल के घायल बेटे आशीष का इलाज करवाए जाने का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार को इलाज करवाने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व सुनीता सिंह को जिम्मेदारी सौंपा है। प्रियंका गांधी के साथ किशोरी लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, सुनीता सिंह, दुर्गेश दीक्षित सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से करीब दस मिनट तक बातचीत कर हाल जाना। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.