Move to Jagran APP

Priyanka Vadra Lucknow visit: प्रियंका वाड्रा 10 सितंबर को आएंगी लखनऊ, मिशन 2022 की तैयारियों को देंगी धार

Priyanka Vadra Lucknow visit उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव में जीत के सूत्र तलाशने में जुट गए हैं। ऐसे में प्रियंका कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ उन्हें गति देने की कोशिश करेंगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 12:35 PM (IST)
Priyanka Vadra Lucknow visit: प्रियंका वाड्रा 10 सितंबर को आएंगी लखनऊ, मिशन 2022 की तैयारियों को देंगी धार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा।

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में होंगी। दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। संगठनात्मक समीक्षा के साथ प्रियंका चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ बैठकें भी करेंगी। इससे पहले प्रियंका तीन दिवसीय प्रवास पर बीती 16 जुलाई को लखनऊ आयी थीं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव में जीत के सूत्र तलाशने में जुट गए हैं। ऐसे में प्रियंका कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ उन्हें गति देने की कोशिश करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस के 'प्रशिक्षण से पराक्रम' कार्यक्रम के जरिये वह कई जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू होने के साथ उनसे फीडबैक भी ले चुकी हैं। 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के लखनऊ दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके आगमन के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।लखनऊ दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही साथ संगठन के विभिन्न नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठन की समीक्षा भी करेंगी। इस दौरे में वह पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के अलावा अन्य समितियों के साथ भी बैठकें करेंगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रियंका वाड्रा इनमें से कुछ प्रत्याशियों से सीधे फोन पर बात भी कर रही हैं। उन्होंने इन सभी संभावित प्रत्याशियों से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी तैयारियां तेज करें, मजबूती से लड़ें और जीत कर आएं। पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करें।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस ने सजाया लुभावने वादों का पिटारा, पुलिस में भर्ती के लिए लगेंगे कैंप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.