Move to Jagran APP

हस्तिनापुर से कांग्रेस उम्मीदवार से किये जा रहे सवालों पर प्रियंका गांधी वाड्रा बालीं- पीएम मोदी से क्यों नहीं पूछते ऐसे सवाल

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 फेसबुक पर लाइव संवाद के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात भाजपा योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी के नेताओं की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 01:07 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:50 AM (IST)
हस्तिनापुर से कांग्रेस उम्मीदवार से किये जा रहे सवालों पर प्रियंका गांधी वाड्रा बालीं- पीएम मोदी से क्यों नहीं पूछते ऐसे सवाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी और भाजपा की सोच जगजाहिर है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोविड के चलते महिला मैराथन का आयोजन बंद करना पड़ा लेकिन हमने आनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है।

loksabha election banner

फेसबुक पर लाइव संवाद के दौरान प्रियंका से सवाल हुआ कि योगी आदित्यनाथ ने कभी अपने लेख में कहा था कि महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की जरूरत है। प्रश्नकर्ता ने इस पर प्रियंका की प्रतिक्रिया जाननी चाही। जवाब में प्रियंका ने कहा कि 'महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात भाजपा, योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी के नेताओं की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। महिलाओं की ऊर्जा देश को बदल सकती है। महिलाओं की ऊर्जा, उनकी करुणा, प्रेम, विवेक, दृढ़ता उनके विशेष गुण हैं।'

हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम से किये जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या किसी पुरुष से क्यों नहीं किये जाते हैं? प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम समझते हैं कि आपके लिए काम करना हमारी ड्यूटी, हमारा धर्म है। हम काम करने के बदले एहसान नहीं जताते हैं। मोदी यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या हुआ। वह पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ, लेकिन यह नहीं बताते कि खुद क्या किया। जबकि आज हम जिस बुनियाद पर खड़े हैं, वह पिछले 70 वर्षों में बनी है।

एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोविड के चलते महिला मैराथन का आयोजन बंद करना पड़ा लेकिन हमने आनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। आप में से जो भी लड़कियां इसे लेकर उत्साहित हैं, वे आनलाइन भाग ले सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.