Move to Jagran APP

महात्मा गांधी के चित्र पर गोली बरसाने के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस चार फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन देश भर में हर राज्य के मुख्यालय पर होगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:55 PM (IST)
महात्मा गांधी के चित्र पर गोली बरसाने के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन
महात्मा गांधी के चित्र पर गोली बरसाने के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी के चित्र पर गोलियां बरसाए जाने के चार दिन बाद हरकत में आयी कांग्रेस ने विरोध जताने के लिए सोमवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शन पूरे देश में होगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर जुलूस, धरना, प्रदर्शन और सभा आदि के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएंगे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे।

prime article banner

गांधी का अपमान दुस्साहसिक कृत्य 

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने कहा कि इस दुस्साहसिक कृत्य को कांग्रेस ने बड़ी गंभीरता से लिया है। चार फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रात: गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित स्लोगन लिखे हुए बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बख्शी ने बताया कि लखनऊ में गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रात: साढ़े दस बजे धरना दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में महात्मा गांधी को अपमानित किया जा रहा है। नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानने वालों से यही उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुभवहीनता ने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया है। 

पूजा शकुन की आत्मसमर्पण की तैयारी 

इस बीच गांधी के अपमान मामले में आरोपित पूजा शकुन ने अदालत में आत्मसमर्पण की तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन ने 30 जनवरी को गांधी की हत्या का सीन दोहराया था। उनके पुतले को टॉय पिस्टल से तीन गोली मार कर फूंक दिया था। इस घटना को लेकर कांग्रेसियों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपालन ने भी प्रेस नोट जारी कर इस मामले के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रदर्शन सुबह दस बजे से होना प्रस्तावित है।

अधिकारियों के अपमान की कोशिश 

प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने  आरोप लगाया कि आइएएस वीक में राजभवन में आयोजित किये गए भोज में मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानित करने की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री यदि एक दिन बाद वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर लेते तो कोई पहाड़ नहीं टूट जाता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.