मेरठ से ममता सूद व अयोध्या से शैलेंद्र मणि पाण्डेय कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी
कांग्रेस ने आज मेयर के पद पर लडऩे वाले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में आगरा, मेरठ व कानपुर के साथ ही गोरखपुर के उम्मीदवारों के नाम हैं।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 06:34 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस निकाय चुनाव में अकेले ही मैदान में है। कांग्रेस ने आज मेयर के पद पर लडऩे वाले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस की मेयर के प्रत्याशियों की पहली सूची में आगरा, मेरठ व कानपुर के साथ ही गोरखपुर के उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने आगरा से विनोद कंसल, मेरठ से ममता सूद वाल्मीकि, कानपुर से वंदना मिश्रा व अयोध्या से शैलेंद्र मणि पाण्डेय को महापौर उम्मीदवार बनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें