Move to Jagran APP

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर समेत 17 जिला और शहर अध्यक्ष किए घोषित

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को अपने 17 जिला और शहर अध्यक्ष घोषित किए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:30 AM (IST)
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर समेत 17 जिला और शहर अध्यक्ष किए घोषित
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर समेत 17 जिला और शहर अध्यक्ष किए घोषित

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश की सभी जिला-शहर इकाइयों को भंग करने वाली कांग्रेस ने कई चरणों में आखिरकार अपना संगठन लगभग पूरा तैयार कर लिया। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने 17 जिला-शहर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा के मनमाफिक तैयार किए जा रहे संगठन में जातीय समीकरण पर ज्यादा जोर है। इसी उधेड़बुन में आठ शहर अध्यक्षों की घोषणा अंतिम दौर में मंथन में फंसी है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने थाम रखी है। उनकी सक्रियता के बाद से ही प्रदेश में पार्टी भी सक्रिय नजर आ रही है। सारी तैयारी 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर है। इसके लिए एक-एक जिला और शहर अध्यक्ष बनाने के लिए प्रियंका ने अपने भरोसेमंद कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली। नाम मांगे और फिर जातीय समीकरण के गुणा-भाग के आधार पर नामों की घोषणा शुरू हुई। पहले संगठन के लिहाज से कांग्रेस की कुल 130 जिला-शहर इकाइयां थीं, लेकिन इस वर्ष सोनभद्र शहर और आजमगढ़ नई इकाई बनाई गई है। इस तरह कुल 132 इकाइयां हो गईं। कई चरणों में अध्यक्ष घोषित किए जाते रहे। बुधवार को भी 17 जिला-शहर अध्यक्ष घोषित किए गए। इस सूची ने भी इशारा किया है कि कांग्रेस कैसे हालात भांपते हुए रणनीति के हिसाब से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि विकास दुबे और उसके साथी बदमाशों के एनकाउंटर के बाद से ही कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ब्राह्मण कार्ड खेलना शुरू कर दिया। वह इन बदमाशों की हत्या को ब्राह्मण समाज से जोड़कर इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में है। उसी कोशिश को इसी सूची में भी आगे बढ़ाया गया है। कुल 17 नामों की घोषणा हुई है, जिनमें सात ब्राह्मण हैं, जबकि चार मुस्लिम हैं। अब जो आठ शहर अध्यक्ष बचे हैं, उनमें भी कानपुर नगर सहित कुछ शहरों में ब्राह्मण अध्यक्ष बनाए जाने की ही पूरी संभावना जताई जा रही है।

ये बनाए जिला-शहर अध्यक्ष

  • लखनऊ जिला- वेद प्रकाश त्रिपाठी
  • बहराइच जिला- जेपी मिश्रा
  • गोंडा जिला- पंकज चौधरी
  • गोंडा शहर- रफीक राइनी 
  • बदायूं जिला- ओंकार सिंह
  • बदायूं शहर- असरार अहमद
  • पीलीभीत शहर- मोनिंदर सक्सेना
  • कासगंज शहर- राजेंद्र कश्यप
  • मीरजापुर शहर- राजन पाठक
  • गोरखपुर शहर- आशुतोष तिवारी
  • सोनभद्र शहर- राजीव कुमार त्रिपाठी
  • जालौन शहर- रेहान सिद्दीकी
  • आजमगढ़ शहर- नाजम खान
  • उन्नाव शहर- अरुण कुशवाहा
  • लखीमपुर शहर- सिद्धार्थ त्रिवेदी
  • मोदीनगर शहर- आशीष शर्मा
  • मुगलसराय शहर- रामजी गुप्ता

बचे यह आठ शहर : शाहजहांपुर, बहराइच, कानपुर नगर, प्रयागराज का जमुना पार, रायबरेली, बरेली, बिजनौर और रामपुर। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.