Move to Jagran APP

अब फिर बढ़ने लगा यूपी कांग्रेस का कुनबा, कई वरिष्ठ नेता आए साथ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है। आज कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:18 PM (IST)
अब फिर बढ़ने लगा यूपी कांग्रेस का कुनबा, कई वरिष्ठ नेता आए साथ
अब फिर बढ़ने लगा यूपी कांग्रेस का कुनबा, कई वरिष्ठ नेता आए साथ

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है। आज कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मौके के साक्षी रहे। यही नहीं बूथ लेवेल से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम जारी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश बाजीराव खाड़े और सचिन नाइक ने आज लखनऊ पहुंचकर संगठन को तय मापदंडों पर कसना एवं तैयार करना शुरू कर दिया है। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि लोकसभावार प्रभारी तय होने के बाद कल से प्रभारी सचिव संबंधित क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर रहे हैं। जिसमें समस्त पदाधिकारियों को सम्मिलित हो रहे हैं। 24 फरवरी से 7 मार्च 2019 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों की बैठक हो जाएगी।

सचिन नाइक का कार्यक्रम 

सचिन नाइक के कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को मोहनलालगंज लोकसभा, बाराबंकी और फैजाबाद क्षेत्रों की बैठक होगी। 25 फरवरी को गोण्डा और कैसरगंज, 26 फरवरी को डुमरियागंज और बस्ती, 27 फरवरी को अंबेडकरनगर और संतकबीरनगर, 28 फरवरी को गोरखपुर और महराजगंज, 1 मार्च को कुशीनगर और देवरिया, 2 मार्च को सलेमपुर और बलिया, 3 मार्च को गाजीपुर और चन्दौली, 5 मार्च को मछलीशहर और लालगंज, 6 मार्च को आजमगढ़ तथा घोसी तथा 7 मार्च को बांस गांव का कार्यक्रम है।

बाजीराव खांडे का कार्यक्रम 

बाजीराव के कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को उन्नाव, 26 फरवरी को सुल्तानपुर और प्रतापगढ, 27 फरवरी को जौनपुर और भदोही, 28 फरवरी को वाराणसी और राबर्टसगंज, 1 मार्च को मिर्जापुर  और इलाहाबाद, 2 मार्च को फूलपुर और कौशाम्बी, 3 मार्च को फतेहपुर और बांदा, 4 मार्च को हमीरपुर और जालौन तथा 5 मार्च को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्रों की बैठक है। 

संभल में कांग्रेसियों में चले डंडे

लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए पहुंचे थे। संभावित प्रत्याशियों को बुलाया गया था। बैठक में वह एक-एक कांग्रेसी को बुलाकर बात कर रहे थे, तभी कुछ कांग्रेसियों ने अंदर जाने की बात कही तो गेट पर उन्हें रोका गया। इसी बात को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा किया देखते ही देखते चन्दौसी व गुन्नौर के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। दोनों आपस में भिड़ गए और मारपीट और डंडे चलना शुरू हो गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंक दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। मारपीट में दो कार्यकर्ता घायल हो गए। जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी का कहना है कि मेरे खिलाफ नारेबाजी करने वालों ने पहले भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.