Move to Jagran APP

भाजपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच अजय कपूर को कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय सचिव

कांग्रेस के सांसद तथा महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अजय कपूर को आज ही यह पत्र जारी किया है। अब राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर बिहार जाकर चुनाव संचालन की गतिविधियों को देखेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 03:53 PM (IST)
भाजपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच अजय कपूर को कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय सचिव
भाजपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच अजय कपूर को कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय सचिव

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के किदवई नगर तथा गोविंद नगर से कांग्रेस से विधायक रहे अजय कपूर को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। कांग्रेस ने अजय कपूर को तत्काल प्रभाव से लोकसभा चुनाव में बिहार राज्य का प्रभारी भी बनाया है।

prime article banner

कांग्रेस के सांसद तथा महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अजय कपूर को आज ही यह पत्र जारी किया है। अब राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर बिहार जाकर चुनाव संचालन की गतिविधियों को देखेंगे।

इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर उड़ी कि पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। एक खबर ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। दावा यहां तक है कि अजय कपूर 13 अप्रैल को कानपुर आ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा के एक जिलाध्यक्ष ने पुरजोर दावे से कहा कि पार्टी प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा से बातचीत तय हो चुकी है। नड्डा भी उस वक्त मंच पर रहेंगे।

अजय कपूर सारी चर्चाओं को बेबुनियाद करार देते हुए खुद को राहुल गांधी का सच्चा सिपाही बताते हैं। उनका कहना है कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ रहकर संतुष्ट हूं। सोशल मीडिया पर भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही है।

लोकसभा चुनाव में कानपुर व अकबरपुर संसदीय सीट पर जीत दर्ज करने के लिए तरकश के सारे तीर आजमा रही भाजपा अब कांग्रेस, सपा और बसपा के प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में करना चाहती है। इनमें जिस नाम की सोशल मीडिया पर धूम मची है, वह हैं अजय कपूर। अजय कपूर पुराने कांग्रेसी हैं और बुरे दौर में भी पार्टी की साख बचाने वालों में शुमार हैं। अजय कपूर कानपुर सीट से लोकसभा टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पर ही भरोसा जताया तो नाराज अजय कपूर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ देखे गए। चर्चा यहां तक हुई कि वह सप-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भी हो सकते हैं।

भाजपा के एक जिलाध्यक्ष नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि अजय कपूर की पार्टी के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात हो चुकी है। तय हुआ है कि सत्यदेव पचौरी के सांसद चुने जाने पर गोविंद नगर विधानसभा सीट से कपूर को टिकट दे दिया जाएगा। अजय कपूर किदवई नगर व गोविंद नगर सीट से विधायक रहे हैं। 2017 में उन्हें किदवई नगर से भाजपा के महेश त्रिवेदी ने हराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.