Move to Jagran APP

कांग्रेस की विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में बड़े नेताओं के परिवारीजन

दूसरी सूची में पार्टी का दलित चेहरा माने जाने वाले पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट से टिकट दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 07:19 AM (IST)
कांग्रेस की विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में बड़े नेताओं के परिवारीजन
कांग्रेस की विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में बड़े नेताओं के परिवारीजन

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी हार के बाद अब कांग्रेस का फोकस विधानसभा उप चुनाव पर है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के लगातार दौरों के बीच मंगलवार को कांग्रेस ने 13 में से पांच सीट पर अपने प्रत्याशियों का नाम तय किया है। दूसरी सूची में बड़े नेताओं के परिवारीजन के नाम हैं।

loksabha election banner

प्रदेश में विधान सभा की 13 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस के दिग्गजों की परीक्षा होगी। मंगलवार को जारी दूसरी सूची में पांच उम्मीदवारों में बड़े नेताओं के परिजन भी शामिल है। दूसरी सूची में पार्टी का दलित चेहरा माने जाने वाले पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट से टिकट दिया है। तनुज गत लोकसभा चुनाव में हार चुके है। विपक्ष में बिखराव के चलते पीएल पुनिया के सामने अपने पुत्र तनुज को जिताने की कड़ी चुनौती होगी।

सहारनपुर जिले की गंगोह सीट से नौमान मसूद को उम्मीदवार बनाया गया है। नौमान, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई है। नगर पालिका गंगोह के चेयरमैन भी रहें है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े असरदार मुस्लिम नेता माने जाने वाले इमरान को अपने भाई नौमान को विधायक बनाने के लिए विपक्ष में बिखराव के चलते एडी चोटी का जोर लगाना होगा।

इमरान के दबदबे के चलते सहारनपुर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। लोकसभा व विधान सभा चुनावों में इमरान खुद भले ही नह जीत पाए हो परंतु कांग्रेस को मुख्य मुकाबले में ले आने में कामयाब रहे। सहारनपुर जिले से कांगे्रस के दो विधायक निर्वाचित होने को भी इमरान की लोकप्रियता से जोड़ कर देखा जाता है।

लखनऊ कैंट क्षेत्र से दिलप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला कुछ चौंकाने वाला है। दिलप्रीत को विधान मंडल दलनेता अजय कुमार लल्लू का नजदीकी माना जाता है। उन्नाव के मूल निवासी दिलप्रीत को कांग्रेस में डा.रीता बहुगुणा जोशी के कार्यकाल में पहचान मिली थी। दिलप्रीत को टिकट मिलने से पूर्व विधायक बोधलाल शुक्ला, प्रदीप सिंह और वीरेंद्र मदान समर्थकों में मायूसी है। इसके अलावा प्रतापगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी की पसंद माना जा रहा है। कांगे्रस हाईकमान ने उपचुनाव में ब्राह्मण कार्ड चलने की कोशिश में मानिकपुर से रंजना पांडेय को टिकट थमाकर जातीय समीकरण बनाने का दांव चला है। प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र त्रिपाठी ने दावा किया कि भाजपा की विफलताएं कांग्रेस की ताकत बनेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.