Move to Jagran APP

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Petrol Diesel Price Hike पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टियों ने किया प्रदर्शन। बाराबंकी में शारीरिक दूरी का पालन टूटा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:40 PM (IST)
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, जेएनएन। Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को लेकर सोमवार को कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध दर्ज कराया। बाराबंकी में  कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने शहर के छाया चौराहे पर धरना देकर डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम का विरोध किया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। सरकार को किसान विरोधी बताया। आरोप है कि इस दौरान दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। वहीं,  सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने दरियाबाद में जूलुस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं,  कोरोना काल में शारीरिक दूरी का पालन टूटने को लेकर प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

prime article banner

 

लखीमपुर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर के विरोध में सोमवार को विपक्ष एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। शहर के सही नसीरुद्दीन मेमोरीयल के मैदान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। 

रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

जिले में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  विरोध दर्ज कराया। पार्टी आवाह्न पर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्ग कचहरी रोड़ से जुलूस निकाला। राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। वे सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी व पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर तत्काल लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। 

गोंडा में भी दर्ज कराया विरोध 

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि व बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम नितिन बंसल को ज्ञापन सौंपा। इसमें मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने व महंगाई को नियंत्रित किए जाने की मांग की गई है। शिव कुमार दुबे, गीता देवी व रामनरायन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.