विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में UPSRTC के ड्राइवर व कंडक्टर ने किया आत्मदाह का प्रयास, उत्पीड़न व समय पर वेतन न मिलने से नाराज

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:16 PM (IST)

Suicide Attempt in Lucknow: कर्मचारियों और स्टाफ ने जैसे-तैसे उन्हें बचा लिया। वजीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही।

ड्राइवर इरफान व कंडक्टर राघवेंद्र कुमार ने की पेट्रोल डालकर कर आत्महत्या करने की कोशिश

ड्राइवर इरफान व कंडक्टर राघवेंद्र कुमार ने की पेट्रोल डालकर कर आत्महत्या करने की कोशिश 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के लखनऊ के कैसरबाग डिपो में रविवार को दिन में खलबली मच गई। यहां पर उत्पीड़न और समय से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर ड्राइवर व कंडक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते कर्मचारियों ने दोनों को आग लगाने से जैसे-तैसे रोका। नाराज कर्मचारियों ने कार्यशाला का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन भी किया।

कैसरबाग डिपो की कार्यशाला में रविवार सुबह 11 बजे के करीब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश पाल पर प्रताड़ित करने का आरोप मुखर हुआ, ड्राइवरों व कंडक्टरों ने एकजुट होकर समय से वेतन न मिलने और अनायास उत्पीड़न का करने का आरोप लगाया। इससे खफा कर्मचारियों ने कार्यशाला का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया।

इसी बीच ड्राइवर इरफान व कंडक्टर राघवेंद्र कुमार ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर कर आत्महत्या करने की कोशिश किया। कार्यशाला में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्टाफ ने जैसे-तैसे उन्हें बचा लिया। वजीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही।

कर्मचारियों का आरोप है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश पाल उन लोगों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मार्ग से हटाने और अन्य तरीकों से परेशान करने के साथ ही समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा। अधिकांश कर्मचारी ऐसे व्यवहार से खफा हैं। घटना के बाद कार्यशाला का गेट बंद कर दिया गया। कर्मचारियों की नाराजगी के बीच कार्यशाला परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

कैसरबाग डिपो के एआरएम सतीश पाल ने बताया मामले की जांच चल रही है। अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया, हर माह 20 तारीख के आसपास वेतन वितरित होता है। शुक्रवार को परिवहन निगम मुख्यालय से वेतन का चेक मिला है। दो दिन अवकाश था। अब सोमवार को इसे बैंक में लगाया जाएगा। इसके अलावा कोई धन देना बकाया नहीं है। कर्मचारियों के आरोप की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा उस पर सख्त कार्यवाही करेंगे।