मुजफ्फरनगर में साम्प्रदायिक संघर्ष, आठ घायल
मुजफ़्फरनगर के जानसठ के गांव काटका में हुए साम्प्रदायिक विवाद के दौरान हुए पथराव में 8 लोग घायल हो गए। काटका निवासी संजय ने कवाल निवासी मजदुर राहुल को कुछ पैसे उधार दिए थे। बुधवार सुबह राहुल गांव काटका निवासी रफ़ी के घर मजदूरी को गया था।
लखनऊ। मुजफ़्फरनगर के जानसठ के गांव काटका में हुए साम्प्रदायिक विवाद के दौरान हुए पथराव में 8 लोग घायल हो गए। काटका निवासी संजय ने कवाल निवासी मजदुर राहुल को कुछ पैसे उधार दिए थे। बुधवार सुबह राहुल गांव काटका निवासी रफ़ी के घर मजदूरी को गया था। जानकारी पर संजय उससे पैसे मांगने गया। दोनों में गरमा-गर्मी का रफ़ी ने विरोध किया। सूचना पर संजय पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। साम्प्रदायिक तनाव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाहियों पर भी पथराव किया गया। वह बाल-बाल बचे। मौके पर एसपी क्राइम, सीओ आदि भी पहुंचे। गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है।