Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव से सिहरन बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों को नुकसान

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव से एक बार फिर लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 05:37 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव से सिहरन बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों को नुकसान
उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव से सिहरन बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों को नुकसान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव से एक बार फिर लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली। इसके बाद बदली, बूंदाबादी और बारिश का क्रम शुरू हो गया। पारा लुढ़कने लगा। हवाओं ने ठंडी को और अधिक महसूस करा दिया। हालांकि कई जगह आसमान में सूरज निकला फिर भी पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। बहराइच, श्रावस्ती , हरदोई, लखीमपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुलतानपुर, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा और बाराबंकी में तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की गई। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से सरसों, मटर, आलू की फसल को नुकसान हुआ तो वहीं बारिश से गेहूं, गन्ना, सब्जियां व फलदार पौधों को फायदा हुआ है। अब धूप खिलने के बाद आलू फसल में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। 

loksabha election banner

आम लोगों को दिक्कत 

बारिश का सिलसिला दिनभर रुक रुककर चलता रहा। इससे आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा। सरसों, मटर, आलू की फसल को नुकसान हुआ तो वहीं गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं। सरकारी कार्यालयों में भी पानी टपकने से कर्मचारियों को परेशानी हुई। तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की गई। बारिश से गेहूं, गन्ना, सब्जियां व फलदार पौधों को फायदा हुआ है।

सूरज और बादलों में लुकाछिपी 

रायबरेली सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। अयोध्या में जगह-जगह बूंदाबांदी व छिटपुट बारिश हुई। अपराह्न दो बजे तक बदली छायी रही। इसके बाद हल्की धूप निकल आई तो लोगों ने राहत ली। पारा लुढका रहा। गोंडा में सुबह मौसम का रंग फिर बदल गया। आसमान में बादलों की दस्तक के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम सर्द 

सीतापुर में मंगलवार देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम सर्द हो गया। गई थी। भोर के वक्त हल्की बारिश हुई। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बेहड़ गांव निवासी अनिल की पुत्री पल्लवी (11) घर की छत पर बारिश से कपड़ों को बचाने गई थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ उसके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे बालिका झुलस गई। जिले के कई अन्य इलाकों में भी खेतों में बिजली गिरने की खबर है। लेकिन उनमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बाराबंकी में बारिश से ठंड भी बढ़ी है। सुबह कोहरा भी छाया रहा। अब धूप खिलने के बाद आलू फसल में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ जाएगा। फर्रुखाबाद में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह चार बजे से रिमझिम बरसात शुरू हुई। एक घंटे तक होने के बाद सुबह आठ बजे के बाद रुक-रुक कर हुई। आसमान में घिरी काली घटाओं के बीच कड़कती बिजली की चमक देख लोग सहमे रहे। लखीमपुर में मौसम सुबह से ठंडा रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे बीच में कुछ समय के लिए करीब एक घंटे रुक रुक कर हल्की बारिश भी हुई। पूरे दिन शीतलहर से ठिठुरन और गलन बनी रही। प्रतापगढ़ में धूप के चलते ठंड के तेवर ढीले पड़ गए। शाम होने पर पुन: ठंडक शुरू हो गई। अमेठी में सुबह आसमान में हल्के बदल दिखाई पड़े लेकिन सूरज निकले के साथ ही मौसम भी साफ हो गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.