Move to Jagran APP

लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप, गलन बरकरार Lucknow News

लखनऊ में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की उछाल लेकिन ठंड से कांपते नजर आए लोग पशु-पक्षी भी बेहाल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:24 PM (IST)
लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप, गलन बरकरार Lucknow News
लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप, गलन बरकरार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में कंपकंपी फैला दी है। उत्तरी-पश्चिमी हवा से राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।

loksabha election banner

राजधानी में शुक्रवार को भी ठंड का प्रकोप कायम रहा। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। ऐसे में अधिकतम तापमान में गुरुवार की अपेक्षा कुछ सुधार हुआ, मगर शाम को कोहरा फिर छा गया। मगर, ठंड से राहत नहीं मिली। लोग कांपते नजर आए। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

झांसी में 13 डिग्री लुढ़का पारा

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 31 दिसंबर रात व एक जनवरी को बारिश के आसार हैं। ऐसे में नए वर्ष का जश्न फीका पड़ सकता है। झांसी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 13 डिग्री कम रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.