Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: सुबह-शाम ठंडी हवा दिन में धूप, न्यूनतम पारा में गिरावट के आसार

Lucknow Weather News शहर में नए वर्ष में पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड हुई। ऐसे में न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ावा जारी रहा। पांच जनवरी को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री पहुंच गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 09:05 AM (IST)
Lucknow Weather News: सुबह-शाम ठंडी हवा दिन में धूप, न्यूनतम पारा में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड हवाओं का दौर जारी रहेगा।

लखनऊ, जेएनएन। शहर में दिन में धूप निकल रही है। ऐसे में ठंडी हवा का असर कम रहता है। वहीं सुबह-शाम जरा लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सोमवार को सुबह तेज ठंडी हवा चलीं। ऐसे में मॉर्निंग वॉकर्स ठिठुरते नजर आए। राज्य में पहाड़ों से हवा आ रही है। यह उत्तरी-प िश्चमी हवा राजधानी समेत कई जनपदों में सुबह-शाम ठंड बढ़ा रही हैं। शहर में रविवार शाम को तेज हवा चलना शुरू हुईं। यह सोमवार सुबह तक कायम रहीं। वहीं दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम से पारा में भी उतार चढ़ाव बना हुअा है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड हवाओं का दौर जारी रहेगा।

loksabha election banner

तापमान में जारी उतार-चढ़ाव

शहर में नए वर्ष में पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड हुई। ऐसे में न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ावा जारी रहा। पांच जनवरी को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं छह जनवरी को 28.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। इसके बाद पारा में गिरावट शुरू हुई। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा।

वहीं आठ जनवरी को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से .5 डिग्री कम रहा। वहीं नौ जनवरी को 22.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री से िल्सयस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डग्री अधिक रहा। वहीं 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री से िल्सयस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.8डिग्री अधिक रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.